Redmi Note 13 4G फोन का Snapdragon 685 प्रोसेसर के साथ जल्द होगा ग्लोबल लॉन्च!

Redmi Note 13 4G को लेकर कंपनी की ओर से अधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2023 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 के ग्लोबल वेरिएंट के बारे में अहम जानकारी
  • फोन का ग्लोबल 4G वेरिएंट Snapdragon 685 SoC के साथ आ सकता है
  • Redmi Note 12 4G में यही प्रोसेसर कंपनी ने दिया था

Redmi Note 13 सीरीज को कंपनी चीन में पिछले महीने लॉन्च कर चुकी है

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 13 सीरीज को कंपनी चीन में पिछले महीने लॉन्च कर चुकी है, और अब इसके ग्लोबल लॉन्च की तैयारी में है। सीरीज में Redmi Note 13, Note 13 Pro, और Note 13 Pro+ को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज का लॉन्च भारत में नजदीक बताया जा रहा है। अब इसके मॉडल Redmi Note 13 के ग्लोबल वेरिएंट के बारे में एक अहम जानकारी लॉन्च से पहले सामने आई है। फोन के प्रोसेसर को लेकर एक टिप्स्टर ने बड़ा अपडेट दिया है। आइए जानते हैं डिेटेल्स। 

Redmi Note 13 सीरीज जल्द ही दुनियाभर में लॉन्च होने जा रही है। सीरीज के मॉडल्स को लेकर लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। अब Redmi Note 13 के प्रोसेसर का खुलासा एक टिप्स्टर ने किया है। टिप्स्टर @kacskrz के अनुसार Redmi Note 13 फोन का ग्लोबल 4G वेरिएंट Snapdragon 685 SoC के साथ आ सकता है। यहां पर हैरान करने वाली बात ये है कि Redmi Note 12 4G में यही प्रोसेसर कंपनी ने दिया था जिसको अब अगली सीरीज में भी रिपीट किया जा रहा है। 

Redmi Note 13 4G को लेकर कंपनी की ओर से अधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन Redmi Note 13 5G के स्पेसिफिकेशंस को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन में किस तरह के स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं। Redmi Note 13 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 

फोन के रियर में 100MP कैमरा दिया गया है। जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का एक और कैमरा मिलता है। फ्रंट में फोन सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा कैरी करता है। डिवाइस को 5000mAh बैटरी से लैस किया गया है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग है। यह MediaTek Dimensity 6080 SoC से लैस है जिसके साथ में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। फोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  3. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  4. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  2. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  4. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  5. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  6. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  7. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  8. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  9. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.