Redmi Note 12 4G Launched : 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ रेडमी का नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, मिल रहा डिस्‍काउंट

Redmi Note 12 4G : यह स्‍मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्‍लॉट के साथ आता है। 4G है। 5G नहीं है। Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 मार्च 2023 16:27 IST
ख़ास बातें
  • फोन को लूनर ब्लैक, फ्रॉस्टेड आइस ब्लू और सनराइज गोल्ड कलर लाया गया है
  • स्मार्टफोन को 6 अप्रैल दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा
  • एमेजॉन, ऑफ‍िशियल mi.com वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर होगी बिक्री

Redmi Note 12 4G : Redmi Note 12 4G स्‍मार्टफोन दो वैरिएंट में उपलब्‍ध है। इसके 6GB + 64GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है।

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 12 4G (रेडमी नोट 12 4जी) स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह देश में लॉन्च होने वाला लेटेस्‍ट Note 12 सीरीज स्‍मार्टफोन है। इस सीरीज के 3 स्‍मार्टफोन भारत में पहले ही लॉन्‍च किए जा चुके हैं। इनमें शामिल हैं- Redmi Note 12 5G, Note 12 Pro 5G और Note 12 Pro+ 5G। वहीं, चीन में कंपनी ने रेडमी नोट 12 टर्बो (Redmi Note 12 Turbo) को भी लॉन्‍च कर दिया है, जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्‍मार्टफोन है। Note 12 Turbo को भारत में कब लाया जाएगा, इस बारे में शाओमी ने कुछ नहीं बताया है। 
 

Redmi Note 12 4G की भारत में कीमत और उपलब्धता

Redmi Note 12 4G स्‍मार्टफोन दो वैरिएंट में उपलब्‍ध है। इसके 6GB + 64GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। ICICI बैंक कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर कंपनी 1,000 रुपये की छूट दे रही है। इसके बाद फोन की कीमत 13,999 रुपये हो जाती है। कंपनी 1,500 रुपये का लॉयल्टी डिस्काउंट भी दे रही है।

फोन को 6GB + 128GB वैरिएंट में भी लाया गया है, जिसके दाम 16,999 रुपये हैं। इसमें भी वो ऑफर लागू हैं, जो 64GB वैरिएंट पर दिए जा रहे हैं। फोन को लूनर ब्लैक, फ्रॉस्टेड आइस ब्लू और सनराइज गोल्ड कलर ऑप्‍शन में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को 6 अप्रैल दोपहर 12 बजे से एमेजॉन, ऑफ‍िशियल mi.com वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। 
 

Redmi Note 12 4G के स्पेसिफिकेशंंस और फीचर्स

यह स्‍मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्‍लॉट के साथ आता है। 4G है। 5G नहीं है। Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज, टच सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड MIUI 14 पर चलता है। 
Advertisement

फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर लगाया गया है। 128GB तक स्टोरेज इस डिवाइस में मिलता है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक साइड में आयताकार मॉड्यूल में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। साथ में एलईडी फ्लैश भी है। मेन रियर कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस Redmi Note 12 4G में मिलता है। सेल्‍फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो फोन में ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm का ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की खूबियां हैं। राइट साइड में किनारे पर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Redmi Note 12 4G में 5,000mAh की बैटरी है। यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को IP53 रेटिंग मिली है। इसका वजन 183.5 ग्राम है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.