8GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 11SE स्मार्टफोन, जानें कीमत

Redmi Note 11SE चीन में आधिकारिक Xiaomi चीन साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह 31 मई को सेल पर जाएगा।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 25 मई 2022 15:44 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11SE चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और सेल 31 मई को होगी
  • इसके 4GB रैम + 12GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,099 (लगभग 13,000 रुपये) है
  • यह पावर की खपत को कम करने के लिए एडेप्टिव सिंक तकनीक के साथ आता है

Redmi Note 11SE की शुरुआती कीमत CNY 1,099 (लगभग 13,000 रुपये) है

Redmi Note 11SE को चीन में लॉन्च किया गया है। यह डुअल-सिम सपोर्ट और डुअल 5G सपोर्ट वाला एक किफायती 5G स्मार्टफोन है। यह MediaTek Dimensity 700 SoC पर काम करता है, जिसे Mali-G57 MC2 GPU और 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Redmi Note 11SE में AdaptiveSync तकनीक के साथ 6.5-इंच का फुल-एचडी + डिस्प्ले भी है।
 

Redmi Note 11SE price, availability

Redmi Note 11SE चीन में आधिकारिक Xiaomi चीन साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह 31 मई को सेल पर जाएगा। इसके 4GB रैम + 12GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,099 (लगभग 13,000 रुपये) और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,000 रुपये) है। Redmi के इस स्मार्टफोन में डीप स्पेस ब्लू और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन मिलते हैं।
 

Redmi Note 11SE specifications, features

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो एडेप्टिव सिंक तकनीक के साथ आता है। यह पावर की खपत को कम करने के लिए 30Hz, 50Hz, 60Hz और 90Hz के रिफ्रेश रेट के बीच अपने आप स्विच कर सकता है। Redmi Note 11SE स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 चिपसेट पर काम करता है, जिसे Mali-G57 MC2 GPU, 8GB तक LPDDR4 रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर चलता है।

कैमरों की बात करें, तो Redmi Note 11SE में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.79 अपर्चर से लैस 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है और साथ ही f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी है। इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है।

इस हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एक डुअल-सिम (5G + 5G) स्मार्टफोन है, जो ब्लूटूथ 5.1 और डुअल-बैंड वाई-फाई के साथ आता है। Redmi Note 11SE में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन का कुल डाइमेंशन 161.81x75.34x8.92mm और वजन लगभग 192 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 10a प्री-ऑर्डर आज से शुरू, 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन का लॉन्च से पहले प्राइस लीक!
  2. भारत मे सोशल मीडिया पर उम्र के आधार पर प्रतिबंध लगा सकती है सरकार! 
  3. 6800 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N2 vs Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07: जानें 10K में कौन सा फोन है बेस्ट
  2. Google Pixel 10a प्री-ऑर्डर आज से शुरू, 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन का लॉन्च से पहले प्राइस लीक!
  3. चीनी रोबोट डांस और कठिन मार्शल आर्ट कला से कर रहे हैरान, देखें वीडियो
  4. 6800 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. भारत मे सोशल मीडिया पर उम्र के आधार पर प्रतिबंध लगा सकती है सरकार! 
  6. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में Vivo का पहला रैंक, प्रीमियम सेगमेंट में Apple सबसे आगे
  7. Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Galaxy F70e स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें कीमत
  9. आ रहा है भारत में बना पहला AI स्मार्ट चश्मा, Meta को टक्कर देने मैदान में उतरा Sarvam!
  10. India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.