8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 11R 5G स्मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Redmi Note 11R की कीमत 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 1,099 युआन (लगभग 12,600 रुपये) से शुरू होती है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 सितंबर 2022 14:02 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर लगाया गया है
  • Redmi Note 11R में डुअल कैमरा सेटअप है
  • फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है

भारत समेत बाकी ग्‍लोबल मार्केट्स में यह डिवाइस कब तक लॉन्‍च होगी, इस बारे में शाओमी ने कुछ नहीं बताया है।

Redmi Note 11R स्‍मार्टफोन को गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया। Xiaomi के सब ब्रैंड का यह नया 5G स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्‍शंस में आता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले है। Redmi Note 11R में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। यह 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। 5,000mAh की बैटरी फोन में दी गई है। Redmi Note 11R को Poco M4 5G का रिबैज्‍ड कहा जा रहा है, जो इस साल अप्रैल में भारत में आया था।
 

Redmi Note 11R के प्राइस 

Redmi Note 11R की कीमत 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 1,099 युआन (लगभग 12,600 रुपये) से शुरू होती है। यह फोन 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वर्जन में भी आता है जिसकी कीमत 1,199 युआन (लगभग 13,700 रुपये) है और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,399 युआन (लगभग 16,000 रुपये) है। तीनों वेरिएंट फिलहाल चीन में कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए लिस्टेड हैं। इसे पोलर ब्लू ओशन, मिस्टीरियस डार्कनेस और आइस क्रिस्टल गैलेक्सी कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है।
Advertisement

भारत समेत बाकी ग्‍लोबल मार्केट्स में यह डिवाइस कब तक लॉन्‍च होगी, इस बारे में शाओमी ने कुछ नहीं बताया है। 
 

Redmi Note 11R के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Redmi Note 11R स्‍मार्टफोन डुअल सिम स्‍लॉट के साथ आता है और एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड MIUI 13 पर चलता है। इसमें 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,408 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 1500:1 कंट्रास्ट रेशियो और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट है। इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर लगाया गया है, जो माली G57 MC2 GPU और 8GB तक LPDDR4X रैम के साथ आता है।
Advertisement

Redmi Note 11R में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के अलावा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर दिया गया है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिलता है। यह स्मार्टफोन 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज ऑफर करता है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो Redmi Note 11R में  5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, GLONASS, इन्फ्रारेड (IR) रिमोट कंट्रोल और USB टाइप-C पोर्ट दिए गए हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।
Advertisement

Redmi Note 11R में 5,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि फोन के साथ 10W स्‍टैंडर्ड चार्जर मिलता है। फोन का वजन 201 ग्राम है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.