Redmi Note 11E Pro होगा Redmi Note 11 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न! Google Play Console लिस्टिंग पर हुआ स्पॉट

Redmi Note 11E Pro फोन मॉडल नंबर 2201116SC और Veux कोडनेम के साथ लिस्ट है। माना जा रहा है कि यह फोन Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर दस्तक दे सकता है, जो कि इस साल जनवरी में लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 10 फरवरी 2022 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 Pro 5G चीन में Redmi Note 11E Pro के रूप में आ सकता है
  • रेडमी नोट 11ई प्रो फोन Veux कोडनेम के साथ हुआ है लिस्ट
  • कंपनी ने इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है
Redmi Note 11E Pro स्मार्टफोन कथित रूप से चीन में जल्द ही लॉन्च की जा सकता है। आगामी रेडमी नोट 11 सीरीज़ स्मार्टफोन कथित रूप से गूगल प्ले कंसोल वेबसाइट और गूगल प्ले सपोर्टिड डिवाइस लिस्ट पर स्पॉट किया गया था। रेडमी नोट 11ई प्रो फोन मॉडल नंबर 2201116SC और Veux कोडनेम के साथ लिस्ट है। माना जा रहा है कि यह फोन Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर दस्तक दे सकता है, जो कि इस साल जनवरी में लॉन्च हुआ था। इसमें Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर मिल सकता है।

टिप्सटर Kacper Skrzypek (@kacskrz) ने Google Play Console वेबसाइट पर Redmi Note 11E Pro स्मार्टफोन की लिस्टिंग का स्क्रीनशॉर्ट ट्वीट किया है। टिप्सटर के अनुसार, स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। MySmartPrice ने एक अन्य रिपोर्ट में जानकारी दी है कि Redmi फोन Redmi Note 11E Pro मोनिकर के साथ Google Play Supported Device लिस्ट पर स्पॉट किया गया है। यह स्मार्टफोन कथित रूप से वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2201116SC और कोडनेम Veux के साथ लिस्ट है।

फिलहाल, Xiaomi ने रेडमी नोट 11ई प्रो स्मार्टफोन की मौजूदगी को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, लीक से संकेत मिलते हैं कि यह फोन Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन का ग्लोबल वेरिएंट होगा।

Redmi Note 11 Pro 5G फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत $329 (लगभग 24,700 रुपये) है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत $349 (लगभग 26,200 रुपये) और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत $379 (लगभग 28,500 रुपये) है।
Advertisement
 

Redmi Note 11 Pro 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी नोट 11 प्रो 5जी फोन Android 11 आधारित MIUI 13 पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR4X रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की स्टोरेज 128 जीबी UFS 2.2 की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 67W टर्बो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.