Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ 5G और Redmi Watch 2 Lite इंडिया में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Redmi Note 11 Pro में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर है, जबकि Redmi Note 11 Pro + 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 9 मार्च 2022 15:20 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 Pro की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है
  • Redmi Note 11 Pro+ 5G की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है
  • Redmi Watch 2 Lite की कीमत 4,999 रुपये है

Redmi Watch 2 Lite वॉच SpO2 मॉनिटरिंग, 24 घंटे हार्ट रेट ट्रैकिंग और 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ आती है।

Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ 5G और Redmi Watch 2 Lite डिवाइसेज इंडिया में लॉन्‍च हो गई हैं। नए Redmi फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले है। ये फोन 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और 5,000mAh की बैटरी से लैस हैं। Redmi Note 11 Pro में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर है, जबकि Redmi Note 11 Pro + 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर चलते हैं, जिसमें MIUI 13 की लेयर है। कंपनी ने Redmi Watch 2 Lite भी लॉन्च की है। यह SpO2 मॉनिटरिंग, 24 घंटे हार्ट रेट ट्रैकिंग और 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ के अलावा इनबिल्ट GPS फंक्शनलिटी के साथ आती है। 

Redmi के नए फोन और Redmi Watch 2 Lite के इंडिया में दाम व उपलब्‍धता 

भारत में Redmi Note 11 Pro की कीमत 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 17,999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन के 8GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन फैंटम वाइट, स्टार ब्लू और स्टील्थ ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा। फोन को 23 मार्च की दोपहर 12 बजे से Amazon, Mi.com, Reliance Digital और रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। 

Redmi Note 11 Pro+ 5G की कीमत 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 20,999 रुपये है। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्‍शन में भी आएगा, जिसके दाम 24,999 रुपये हैं। Redmi Note 11 Pro+ 5G को मिराज ब्लू, फैंटम वाइट और स्टील्थ ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। स्‍मार्टफोन के लिए HDFC बैंक कार्ड और EMI ट्रांजैक्‍शन पर कंपनी 1,000 रुपये की छूट ऑफर कर रही है। Redmi Note 11 Pro+ 5G को 15 मार्च की दोपहर 12 बजे से Amazon, Mi.com, Reliance Digital और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। 

Redmi Watch 2 Lite की कीमत 4,999 रुपये है। यह आइवरी, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्‍शंस में उपलब्ध है। Redmi के अनुसार, यह स्मार्टवॉच 15 मार्च को दोपहर 12 बजे से Amazon, Mi.com, Reliance Digital और रिटेल स्टोर पर खरीदी जा सकेगी। 

Redmi Note 11 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आनेवाला Redmi Note 11 Pro स्‍मार्टफोन कंपनी की MIUI 13 लेयर के साथ एंड्रॉयड 11 पर चलता है। फोन में 6.67 इंच का फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डॉट डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। मीडियाटेक का हीलियो G96 प्रोसेसर इस फोन में है, जिसे 8GB तक LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है, जिसमें सैमसंग का HM2 प्राइमरी सेंसर है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2-2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ सेंसर हैं। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 11 Pro में 128GB तक इंटरनल स्‍टोरेज है। इसे एसडी कार्ड के जरिए (1TB तक) बढ़ाया जा सकता है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर वाले इस फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 67 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 202 ग्राम है।
Advertisement

Redmi Note 11 Pro+ 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह डिस्‍प्‍ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे 8GB तक LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 11 Pro+ 5G में 128GB तक इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए (1TB तक) बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, IR ब्लास्टर, USB टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस हैं। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 202 ग्राम है।
Advertisement

Redmi Watch 2 Lite के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Redmi Watch 2 Lite में 1.55 इंच (320x360 पिक्सल) का TFT डिस्प्ले है। इसमें 450 निट्स की ब्राइटनैस है। यह 120 से ज्‍यादा वॉच फेस और 100 से ज्‍यादा वर्कआउट मोड के साथ आती है। यह वॉच 5 मीटर गहराई तक पानी के असर को झेल सकती है। इनबिल्‍ट GPS ट्रैकिंग फीचर भी इसमें है। इसका मतलब वॉच को फोन से कनेक्‍ट करने की जरूरत नहीं होगी। वॉच की मदद से यूजर ब्‍लड में ऑक्‍स‍िजन के लेवल का पता लगा सकते हैं। चौबीसों घंटे अपना हार्ट रेट ट्रैक कर सकते हैं। यूजर ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज कर सकते हैं और महिलाएं अपनी मैन्‍स्‍ट्रुएशन साइकिल को ट्रैक कर सकती हैं। 35 ग्राम वजन वाली इस वॉच को लेकर दावा है कि यूजर को 10 दिनों की बैटरी लाइफ मिल सकती है।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी96

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में टेक्नोलॉजी लेखक के ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17 Pro Max खरीदें 47 हजार तक सस्ता! Apple की 50वीं वर्षगांठ पर धमाका ऑफर
  2. Redmi 15A 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Zepto बेच रहा 24 हजार रुपये सस्ता iPhone 17 Pro Max, सबसे तगड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  2. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  4. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  5. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  6. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  8. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  9. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  10. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.