Redmi K90 सीरीज में मिलेगी 100W चार्जिंग और फ्लैगशिप प्रोसेसर! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi अपनी अगली स्मार्टफोन सीरीज Redmi K90 अक्टूबर में चीन में लॉन्च करने वाली है। सीरीज में Redmi K90 और Redmi K90 Pro मॉडल शामिल होंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 सितंबर 2025 16:10 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi K90 सीरीज अक्टूबर में चीन में लॉन्च हो सकती है
  • सीरीज में दो मॉडल Redmi K90 और Redmi K90 Pro हो सकते हैं
  • Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 100W चार्जिंग मिलने की संभावना

Redmi K80 सीरीज में एक Ultra मॉडल (ऊपर तस्वीर में) भी मौजूद था, लेकिन K90 सीरीज में इसकी अभी तक कोई खबर नहीं है

Photo Credit: Redmi

Xiaomi अपनी अगली स्मार्टफोन सीरीज Redmi K90 को चीन में अक्टूबर में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। खबरों के मुताबिक इस नई सीरीज में दो मॉडल - Redmi K90 और Redmi K90 Pro शामिल हो सकते हैं। पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन लीक और रेंडर्स के जरिए इनके स्पेसिफिकेशन सामने आते रहे हैं और अब हाल ही में एक Xiaomi फोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिसे माना जा रहा है कि यह Redmi K90 है। इस सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अलावा एक पॉपुलर लीकर ने भी स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है।

चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर एक Redmi फोन को मॉडल नंबर 2510DRK44C के साथ देखा गया है। इस मॉडल नंबर को Redmi K90 से जोड़ा गया है। लिस्टिंग इशारा देती है कि अपकमिंग फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, यहां कोई अन्य जानकारी नहीं मिलती है, लेकिन चीन के जाने-माने टिपस्टर Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित अकाउंट नेम) ने Weibo पर इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है।

बताया गया है कि Redmi K90 सीरीज को Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है और 100W चार्जिंग भी स्टैंडर्ड तौर पर वेनिला और Pro, दोनों मॉडल्स में उपलब्ध होगी। इसके अलावा, Redmi K90 सीरीज में बेहतर ऑडियो अनुभव और नए एक्सेसरीज भी मिल सकते हैं। 

कुछ हालिया लीक्स से इशारा मिला था कि Redmi K90 Pro में पीछे 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिसमें बड़ा अपर्चर होगा। इसके डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2K बताया जा रहा है।

Redmi K90 सीरीज को पिछले साल लॉन्च हुई Redmi K80 सीरीज की सक्सेसर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi अक्टूबर में इस नई लाइनअप को आधिकारिक रूप से पेश कर सकता है।

Advertisement

Redmi K90 सीरीज में कौन-कौन से मॉडल होंगे?

Redmi K90 और Redmi K90 Pro दो मॉडल्स के रूप में आने की उम्मीद है।

फोन में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?

लीक्स के मुताबिक, दोनों मॉडल्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर हो सकता है।

चार्जिंग स्पेसिफिकेशन क्या होगी?

सीरीज में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

Advertisement

Redmi K90 Pro का कैमरा कैसा होगा?

Redmi K90 Pro में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और बड़ा अपर्चर मिलने की उम्मीद है।

डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन क्या होगा?

Redmi K90 Pro में 2K डिस्प्ले होने की जानकारी सामने आई है।

लॉन्च डेट कब हो सकती है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi इसे अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi K90, Redmi K90 Pro, Redmi K90 Series
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  4. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  2. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  3. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  4. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  5. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  6. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  8. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  9. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  10. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.