Redmi K80 Ultra में होगी 6500mAh बैटरी, तगड़े चिपसेट के साथ मचाएगा धमाल!

Redmi K80 और K80 Pro स्‍मार्टफोन्‍स को नवंबर में चीन में लॉन्‍च किया गया था। कहा जाता है कि कंपनी Redmi K80 Ultra पर भी काम कर रही है, जिसे इस साल पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जनवरी 2025 15:41 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K80 Ultra को इस साल किया जा सकता है लॉन्‍च
  • बड़ी बैटरी के साथ पैक होगा नया रेडमी स्‍मार्टफोन
  • डिजिटल चैट स्‍टेशन ने लीक की अहम जानकारी

Redmi K80 Ultra का मौजूदा प्रोटोटाइप इस फोन में पतले बेजल्‍स वाली OLED स्‍क्रीन का संकेत देता है।

Redmi K80 और K80 Pro स्‍मार्टफोन्‍स को नवंबर में चीन में लॉन्‍च किया गया था। कहा जाता है कि कंपनी Redmi K80 Ultra पर भी काम कर रही है, जिसे इस साल पेश किया जाएगा। चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने एक पोस्‍ट किया है। इससे फोन के प्रमुख स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस के बारे में जानकारी मिली है। क्‍योंकि रेडमी ने Redmi K70 Ultra को पिछले साल जुलाई में लॉन्‍च किया था, इसलिए K80 Ultra को भी इस साल जुलाई में लाया जा सकता है।

DCS के लीक पर भरोसा करें तो Redmi K80 Ultra का मौजूदा प्रोटोटाइप इस फोन में पतले बेजल्‍स वाली OLED स्‍क्रीन का संकेत देता है। फोन में 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है और इसमें अल्‍ट्रासोनिक फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। 

Redmi K80 Ultra में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 9400 Plus चिपसेट होगा। लीक में यह भी संकेत दिया गया है कि फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। याद रहे कि Redmi K70 Ultra में 5500mAh की बैटरी दी गई थी। 

DCS ने एक लीक में यह भी बताया था कि चीन की कई और स्‍मार्टफोन कंपनियां Dimensity 9400 प्‍लस प्रोसेसर से पावर्ड स्‍मार्टफोन पर काम कर रही हैं और 2025 के मध्‍य तक उन फोन्‍स को लॉन्‍च किया जा सकता है। कहा जाता है कि ये फोन iQOO Neo 10S Pro, Realme Neo 7 Pro और OnePlus Ace 5s नाम से मार्केट में आ सकते हैं। 
Advertisement

यही नहीं, चीनी स्‍मार्टफोन कंपनियां अब कॉम्‍पैक्‍ट स्‍मार्टफोन्‍स पर भी काम कर रही हैं, क्‍योंकि ऐपल नया आईफोन SE लाने वाली है। सैमसंग गैलेक्‍सी S सीरीज में एक कॉम्‍पैक्‍ट फोन लाने पर काम कर रही है और गूगल के पिक्‍सल फोन में एक कॉम्‍पैक्‍ट वर्जन तो आता ही है। 
Advertisement

पिछले महीने एक लीक में बताया गया था कि Redmi K80 Ultra में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, डिस्प्ले के अंदर मौजूद होगा। अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर कई मायनों में फोन को बेहतर सिक्योरिटी प्रदान करते हैं। ये सेंसर ऑप्टिकल स्कैनर की 2D मैपिंग के आधार पर यूजर के फिंगरप्रिंट की 3D इमेज बनाते हैं। ये स्कैनिंग में बहुत फास्ट होते हैं और गीली, तेलीय या गंदी उंगलियों के रहते भी फिंगरप्रिंट्स को रीड कर लेते हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.