Redmi K80 Pro में मिलेगा अल्ट्रासॉनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, जानें सबकुछ

Redmi K80 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 और K80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अगस्त 2024 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi में चीनी बाजार में Redmi K80 सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • Redmi K80 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • Redmi K80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट मिल सकता है।

Redmi K70 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi कथित तौर पर नवंबर में चीनी बाजार में Redmi K80 सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। लाइनअप में कम से कम 3 स्मार्टफोन जैसे कि Redmi K80e, Redmi K80 और Redmi K80 Pro  शामिल होने की उम्मीद है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक नई लीक में फिंगरप्रिंट स्कैनिंग टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है जो Redmi K80 सीरीज पर उपलब्ध होगी। आइए Redmi K80 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi K80 Pro Features


टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने स्क्रीनशॉट में उस स्मार्टफोन का नाम नहीं बताया है जिसके बारे में वह बात कर रहे हैं। टिपस्टर का कहना है कि अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर अभी भी ज्यादातर हाई-एंड फ्लैगशिप मॉडल के लिए स्पेसिफिक हैं। सब-ब्रांड्स के लिए सिर्फ स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट वाले हाई एंड वर्जन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। निचले स्तर के वेरिएंट में सिर्फ छोटी फोकस रेंज के साथ ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होंगे, जिससे यूजर्स एक्सपीरियंस काफी अलग होगा।

पिछली रिपोर्ट्स में सुझाव है कि पूरी Xiaomi 15 सीरीज, जिसमें Xiaomi 15, 15 Pro और 15 Ultra शामिल हैं, एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगी। आपको बता दें बीते साल Xiaomi 14 सीरीज में ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर थे। लीक के आधार पर Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi Redmi K80 Pro पर एक अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर पेश करेगा। दूसरी ओर Redmi K80 एक ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर के साथ आ सकता है।


Redmi K80, K80 Pro Specifications


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi K80 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 और K80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट मिल सकता है। दोनों स्मार्टफोन के OLED पैनल 1.5K और 2K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट कर सकते हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है। संभावना है कि Redmi K80 और K80 Pro को अगले साल ग्लोबल मार्केट में Poco F7 और F7 Pro के तौर पर रीब्रांड किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.