Redmi K80, K80 Pro में होगी 6000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

रेडमी के80 प्रो में OLED डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जुलाई 2024 11:57 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी के80 प्रो में OLED डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है।
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

Redmi K70 और K70 Pro में 6.67 इंच 2K डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi अपनी अगली स्मार्टफोन सीरीज Redmi K80 पर काम कर रही है और इसके इसी साल नवंबर तक लॉन्च होने की अफवाहें हैं। यह सीरीज Redmi K70 की सक्सेसर होगी जिसमें कंपनी ने Redmi K70 और K70 Pro को पेश किया था। अब Redmi K80 सीरीज में भी कंपनी Redmi K80 और Redmi K80 Pro को पेश कर सकती है। इस सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Redmi K80 लाइनअप को लेकर चीन के एक टिप्स्टर ने स्पेसिफिकेशंस के बारे में बड़ा अपडेट दिया है। सीरीज के बारे में कहा जा रहा था कि यह 5500mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आ सकती है। लेकिन टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू ने अब दावा किया है कि सीरीज में 6000mAh की बैटरी (via) देखने को मिल सकती है। इससे पहले आए लीक्स में कहा गया था कि इस सीरीज के प्रो मॉडल में ग्लास बैक पैनल देखने को मिलेगा। साथ ही इसमें मेटल का फ्रेम देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

रेडमी के80 प्रो में OLED डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है जिसमें 2K रिजॉल्यूशन होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम होगा। यहां पर 120W फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है। फोन में कंपनी Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है जो कि क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट होगा। इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। Redmi K80 में 2K रिजॉल्यूशन वाला OLED पैनल दिया जा सकता है। इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। 

Redmi K70 और K70 Pro में 6.67 इंच 2K डिस्प्ले है। इसमें TCL C8 OLED पैनल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो दोनों ही फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जिसमें OIS सपोर्ट भी है। सेकेंडरी कैमरा में अंतर आ जाता है। Redmi K70 में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं Redmi K70 Pro में 50MP टेलीफोटो लैंस है और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। दोनों ही फोन सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आते हैं। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.