Redmi K70 Ultra, Xiaomi Mix Flip के रैम और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा, जानें सबकुछ

Redmi K70 Ultra में एक OLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2024 12:11 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K70 Ultra में एक OLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन है।
  • Redmi K70 Ultra में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी।
  • Redmi K70 Ultra में Dimensity 9300+ चिपसेट दिया जाएगा।

Redmi K70 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi इस महीने चीन में Redmi K70 Ultra को लॉन्च करने वाला है। कंपनी अगले हफ्ते इसकी लॉन्च तारीख की घोषणा करेगी। ऑफिशियल घोषणा से पहले वीबो पर एक नई लीक से स्मार्टफोन के कॉफिगरेशन का पता चला है। इसी लीक से Xiaomi Mix Flip के वेरिएंट का भी पता चला है, जिसके अगले महीने चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है।


Redmi K70 Ultra Specifications


लीक के अनुसार, मॉडल नंबर 2407FRK8EC के साथ आगामी Xiaomi स्मार्टफोन 4 कॉन्फिगरेशन जैसे 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज और 16GB RAM + 1 टीबी स्टोरेज में उपलब्ध होगा। 2407FRK8EC स्मार्टफोन कुछ और नहीं बल्कि Redmi K70 Ultra है। हालिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि Redmi K70 Ultra में एक OLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें एक X7 ग्राफिक्स चिप और एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

Redmi K70 Ultra में Dimensity 9300+ चिपसेट है। इसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। यह स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी से लैस होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह मेटल फ्रेम से लैस IP68 रेटिंग के साथ आएगा।


Xiaomi Mix Flip Specifications


2405CPX3DC मॉडल नंबर Xiaomi Mix Flip स्मार्टफोन भी K70 Ultra के समान वेरिएंट में उपलब्ध होगा जिसमें 12GB RAM+256GB स्टोरेज, 12GB RAM+512GB स्टोरेज, 16GB RAM+512GB स्टोरेज और 16GB RAM+1TB स्टोरेज शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi Mix Flip में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और लगभग 4 इंच की कवर डिस्प्ले होगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 60 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV60A टेलीफोटो कैमरा शामिल है। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने की भी उम्मीद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.