200MP कैमरा, Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ Redmi K50S Pro फिर हुआ ऑनलाइन लीक!

फोन के लिए कहा गया है कि यह 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के बेस वेरिएंट के अलावा 12GB RAM + 256GB स्टोरेज में भी आएगा।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 27 जुलाई 2022 18:18 IST
ख़ास बातें
  • यह 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के बेस वेरिएंट के साथ आ सकता है
  • फोन में 5,000mAh बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग के साथ देखने को मिल सकती है
  • यह Android 12 आधारित MIUI 13 स्किन के साथ आ सकता है

Redmi K50S Pro पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें 200MP का सेंसर इस्तेमाल किया जाएगा।

Redmi K50S Pro के बारे में जब से यह खबर मिली है कि फोन 200MP प्राइमरी रियर कैमरा के साथ आएगा, तब से यह फोन चर्चा का विषय बना हुआ है। Redmi K50S Pro पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें 200MP का सेंसर इस्तेमाल किया जाएगा। हाल ही में फोन के स्पेसिफिकेशंस के लीक्स भी सामने आए थे जिसमें इसे Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिप से लैस बताया गया था। अब एक और टिप्स्टर ने इस बारे में दावा किया है कि फोन में 200 मेगापिक्सल कैमरा और Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 ही होगा। स्मार्टफोन में 6.67 इंच OLED डिस्प्ले होने की बात कही गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा और साथ में HDR10+ का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा।  

टिप्स्टर योगेश बरार ने अपने ट्विटर हैंडल से Redmi K50S Pro के स्पेसिफिकेशंस को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। जैसा कि पहले बताया गया था कि हाल ही में फोन को लेकर Weibo पर भी खुलासा किया गया था कि इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इससे पहले फोन China 3C में कथित तौर पर लिस्टेड देखा गया था, जहां पर इसका मॉडल नम्बर 22081212C मेंशन किया गया था। इस लिस्टिंग में भी फोन के अंदर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 होने की बात कही गई थी। टिप्स्टर योगेश बरार ने भी इन्हीं दोनों स्पेसिफिकेशंस को फिर से कन्फर्म किया है। 

Redmi K50S Pro specifications (rumoured)
कंपनी की ओर से अभी तक फोन के बारे में किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन Redmi K50S Pro के लीक्स में सामने आ रहे स्पेसिफिकेशंस के अनुसार, इसमें 6.67 इंच OLED डिस्प्ले होगा जिसमें रिफ्रेश रेट 120Hz होगा और साथ में HDR10+ का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। टिप्स्टर बरार के मुताबिक यह Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होगा। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में मेन लेंस 200 मेगापिक्सल होगा जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर होने की बात कही गई है। सेल्फी के लिए फोन 20 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 

स्टोरेज के बारे में बात करें तो, फोन के लिए कहा गया है कि यह 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के बेस वेरिएंट के अलावा 12GB RAM + 256GB स्टोरेज में भी आएगा। फोन में 5,000mAh बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग के साथ देखने को मिल सकती है। Redmi K50S Pro में डुअल स्पीकर सिस्टम भी देखने को मिल सकता है। यह Android 12 आधारित MIUI 13 स्किन के साथ आ सकता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.