Redmi K40 में होगा दुनिया का सबसे छोटा होल-पंच कटआउट, 'दमदार' बैटरी से होगा लैस

Redmi के जनरल मैनेजर ने खुलासा किया है कि Redmi K40 में "दुनिया का सबसे छोटा" होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन होगा, जिसकी बदौलत यह "बेहतरीन स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो" से लैस होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 फरवरी 2021 19:15 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K40 सीरीज़ में स्टैंडर्ड के साथ एक प्रो वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है
  • सीरीज़ दुनिया के सबसे छोटे सेल्फी कैमरा होल-पंच कटआउट से लैस होगी
  • स्टीरियो स्पीकर्स और 'दमदार' बैटरी लाइफ के साथ आएगा Redmi K40 स्मार्टफोन

Redmi K40 के साथ एक प्रो मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है

Redmi K40 के लॉन्च की तारीख का खुलासा होना बाकी है, लेकिन इस बीच, स्मार्टफोन को बेहद छोटा होल-पंच कटआउट, फ्लैट डिस्प्ले और "ग्रेट" बैटरी लाइफ के नाम से टीज़ किया गया है। रेडमी के40 में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए जाएंगे। इन सभी फीचर्स पिछले साल लॉन्च हुए Redmi K30 स्मार्टफोन की तुलना में बेहतर अनुभव दे सकते हैं। नए Redmi K40 फोन के साथ Redmi K40 Pro भी दस्तक दे सकता है। दोनों फोन इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं।

Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing (लू वीबिंग) ने Weibo पर टीज़र्स पोस्ट किए हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि Redmi K40 में "दुनिया का सबसे छोटा" होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन होगा, जिसकी बदौलत यह "बेहतरीन स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो" से लैस होगा। सेल्फी कैमरा होल ऊपर की ओर सेंटर में होगा।

होल-पंच डिज़ाइन के अलावा, वीबिंग ने Redmi K40 पर फ्लैट डिस्प्ले शामिल होने की भी जानकारी दी। फोन को दमदार बैटरी लाइफ गेने के लिए भी टीज़ किया गया है। वीबिंग ने अपने वीबो पोस्ट पर एक कमेंट का जवाब देते हुए बताया कि फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर्स से लैस होगा।

इसके अलावा, वीबिंग ने फोन का फोटोग्राफी अनुभव साझा करने के लिए Redmi K40 से लिया गया एक कैमरा सैंपल भी पोस्ट किया। हालांकि, उन्होंने फोन के लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की।
 

Redmi K40 specifications (expected)

पिछले महीने, Weibing ने Redmi K40 के फरवरी में लॉन्च होने की पुष्टि की थी। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें आगामी फोन पर क्वालकॉम Snapdragon 888 चिपसेट शामिल होने का सुझाव दिया गया था। हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स ने सुझाव दिया है कि Redmi K40 सीरीज़ में तीन अलग-अलग चिपसेट विकल्प हो सकते हैं, जिसमें नए लॉन्च किए गए Snapdragon 870 और मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 चिपसेट शामिल हैं। स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी हो सकता है। इसके अलावा, Redmi K40 सीरीज़ के मॉडल्स में कम से कम एक में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.