13MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Redmi A7 Pro लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A7 Pro में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi A7 Pro में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Redmi A7 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi A7 Pro में 13 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Redmi A7 Pro लॉन्च कर दिया है। A7 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर से लैस है। आइए Redmi A7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi A7 Pro  Price

कीमत की बात की जाए तो Redmi A7 Pro के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 119 अमेरिकी डॉलर (लगभग 11,100 रुपये) और 129.99 यूरो है। वहीं यह फोन 4GB+64GB और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Redmi A7 Pro Specifications

Redmi A7 Pro में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट (सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन), टीयूवी रीनलैंड सर्कैडियन फ्रेंडली और टीयूवी रीनलैंड फ्लिकर फ्री सर्टिफाइड है। इस फोन में 1.8 GHz ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB/128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो A7 Pro के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.47 मिमी, मोटाई 8.15 मिमी और वजन 208 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.