Redmi A7, A7 Pro की सेल आज से शुरू, जानें क्या हैं खासियतें

Redmi A7 और Redmi A7 Pro की बिक्री आज भारतीय बाजार में शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2026 12:47 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A7 Pro में UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • Redmi A7 Pro में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Redmi A7 Pro में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है।

Redmi A7 Pro में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi A7 और Redmi A7 Pro की बिक्री आज भारतीय बाजार में शुरू हो गई है। शाओमी के इन दोनों स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर मिलते हैं। इन फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।  A7 में 5200mAh की बैटरी है, जबकि A7 Pro में 6300mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Redmi A7 और A7 Pro की कीमत से लेकर, ऑफर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi A7, Redmi A7 Pro Price

Redmi A7 के 3GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। वहीं Redmi A7 Pro के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये में मिल रहा है। ये दोनों स्मार्टफोन आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। ग्राहक Xiaomi की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से इन स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।

Advertisement

Redmi A7, A7 Pro Specifications

Redmi A7 में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं Redmi A7 Pro में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। इन स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। A7 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है, वहीं A7 Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए ये दोनों फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो A7 और A7 Pro के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये फोन IP52 रेटिंग से लैस हैं, जिससे धूल और पानी की छींटों से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,3.5 मिमी ऑडियो जैक,  ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। A7 में 5200mAh की बैटरी है, जबकि A7 Pro में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.