Redmi A3X के भारत में लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, होगा किफायती स्मार्टफोन!

Redmi A3X को आधिकारिक तौर पर फिलहाल घोषित नहीं किया गया और न ही इसे Xiaomi के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया गया है, लेकिन Amazon पर यह खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 21:34 IST
ख़ास बातें
  • फोन को 3GB + 64GB वेरिएंट के साथ Amazon इंडिया पर लिस्ट किया गया है
  • स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर फिलहाल घोषित किया जाना बाकी है
  • लिस्टिंग के मुताबिक Redmi A3X की भारत में कीमत 6,999 रुपये है

Redmi A3X को पहले ही पाकिस्तान और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है

Photo Credit: Xiaomi

Redmi A3X को अभी भारत में लॉन्च किया जाना बाकी है और Amazon की एक आधिकारिक लिस्टिंग ने इसकी कीमत का पहले ही खुलासा कर दिया है। स्मार्टफोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है। Redmi का यह बजट 4G फोन पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था। इसकी कुछ खासियतों में 90Hz डिस्प्ले, Unisoc T603 चिपसेट और 5,000mAh बैटरी शामिल हैं। Redmi A3X में 8-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सिस्टम और फ्रंट में 5-मेगापिक्सल शूटर मिलता है। चलिए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Redmi A3X की भारत में कीमत (लीक)

Redmi A3X को सिंगल 3GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ Amazon इंडिया पर लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर फिलहाल घोषित नहीं किया गया और न ही इसे Xiaomi के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया गया है, लेकिन Amazon पर यह खरीदने के लिए उपलब्ध है। लिस्टिंग के अनुसार, Redmi A3X की भारत में कीमत 6,999 रुपये है। इसे मिडनाइट ब्लैक, ओशियन ग्रीन, ऑलिव ग्रीन और स्टारी व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट किया गया है।
 

Redmi A3X के लॉन्च से पहले Amazon की लिस्टिंग


बता दें कि ग्लोबल मार्केट में फोन को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, पाकिस्तान में इसे 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
 

Redmi A3X के स्पेसिफिकेशन्स

Amazon में इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स को भी लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन में 6.71-इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें डीसी डिमिंग तकनीक का इस्तेमाल भी किया गया है जिससे कि डिस्प्ले के कारण आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ता है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल को Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिवाइस में Unisoc T603 प्रोसेसर लगा है। इसकी रैम को वर्चुअली 3GB और बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। यह डुअल AI कैमरा सेटअप में आता है। सेकंडरी लेंस भी इसके साथ दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। डिवाइस Android 14-बेस्ड Xiaomi UI पर रन करता है। फोन में 5000mAh बैटरी है, जिसके साथ 10W चार्जर दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। साथ ही 3.5mm ऑडियो जैक भी इसमें दिया गया है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.71 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1650 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  2. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  3. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  4. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  5. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
  2. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  3. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
  5. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  7. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  9. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  10. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.