Redmi A3x बजट स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले के साथ इस देश में हुआ लॉन्च

Redmi A3x में 5000mAh बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। चलिए आपके इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जून 2024 21:12 IST
ख़ास बातें
  • पाकिस्तान में Redmi A3x को 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है
  • फोन में 8 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा मिलता है
  • इसमें 5,000mAh बैटरी मिलती है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है

Redmi A3x को हाल ही में पाकिस्तान में लॉन्च किया गया था

Redmi A3x को पिछले महीने के आखिर में पाकिस्तान में लॉन्च किया गया था। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च कर रही है। रेडमी का लेटेस्ट बजट फोन Unisoc T603 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्टेड डिस्प्ले मिलता है। फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। चलिए आपके इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

Redmi A3x को Xiaomi ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है। हालांकि, फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन वेबसाइट में डिवाइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लिस्ट किया गया है, जो हाल ही में पाकिस्तान में लॉन्च हुए Redmi A3x मॉडल के समान ही हैं।

बता दें कि पाकिस्तान में Redmi A3x फोन 3GB RAM + 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 18,999 PKR (लगभग 5,500 रुपये) है। हैंडसेट देश में ऑरोरा ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक, और मूनलाइट व्हाइट कलर्स में उपलब्ध किया गया है।
 

Redmi A3x Specifications

Redmi A3x में 6.71 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें डीसी डिमिंग तकनीक का इस्तेमाल भी किया गया है जिससे कि डिस्प्ले के कारण आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ता है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल को Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिवाइस में Unisoc T603 प्रोसेसर लगा है। फोन में 3 जीबी रैम दी गई है। स्टोरेज स्पेस 64 जीबी का है। स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से यह 1TB तक एक्सपेंड की जा सकती है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। यह डुअल AI कैमरा सेटअप में आता है। सेकंडरी लेंस भी इसके साथ दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। फोन में 5000एमएएच बैटरी है, जिसके साथ 15W चार्जर दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। साथ ही 3.5mm ऑडियो जैक भी इसमें दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.71 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1650 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
  2. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  3. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  4. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
  3. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  4. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
  6. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  8. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  10. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.