Redmi का सस्ता स्मार्टफोन Redmi A3 भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS लिस्टिंग में आया नजर!

Redmi A2 में 6.52 इंच डिस्प्ले मिलता है जिसमें 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2023 18:20 IST
ख़ास बातें
  • लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है।
  • BIS सर्टिफिकेशन पर इस डिवाइस को स्पॉट किया गया है।
  • मॉडल नम्बर 23129RN51H मेंशन किया गया है।

Redmi भारत में अपना नया A सीरीज स्मार्टफोन Redmi A3 जल्द लॉन्च करने वाली है।

Photo Credit: X/Anvin

Redmi भारत में अपना नया A सीरीज स्मार्टफोन Redmi A3 जल्द लॉन्च करने वाली है। फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स वेबसाइट की लिस्टिंग में देखा गया है। इससे पहले यह डिवाइस कई और सर्टिफेकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है। रोचक बात ये है कि फोन को Poco नाम से लिस्ट किया गया है जिसका मतलब है कि यह भारत में रिब्रांडेड होकर आ सकता है। आइए जानते हैं कैसा होगा नया रेडमी स्मार्टफोन। 

Redmi A3 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। BIS सर्टिफिकेशन पर इस डिवाइस को स्पॉट किया गया है जिसका मॉडल नम्बर 23129RN51H मेंशन किया गया है। TMKTECH ने लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए हैं। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है। लेकिन इसे एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। क्योंकि इससे पहले आया Redmi A2 भी बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया था। जिसके स्पेसिफिकेशंस से आगामी रेडमी फोन के स्पेक्स का अंदाजा भी लगाया जा सकता है। 
 

Redmi A2 Specifications

Redmi A2 में 6.52 इंच डिस्प्ले मिलता है जिसमें 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस में MediaTek Helio G36 SoC दिया गया है। फोन में 2GB और 4GB रैम का ऑप्शन दिया गया है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का AI डुअल कैमरा रियर साइड में दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 

रेडमी ए2 में 5,000 mAh बैटरी है जिसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट है। चार्जर बॉक्स में ही आता है। फोन Android 12 (Go Edition) के साथ आता है। कंपनी ने इसके साथ 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने की बात कही है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल SIM, 4G, WiFi, Bluetooth 5.0, GPS, Glonass, और BeiDou सपोर्ट भी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.