Redmi A2 फोन 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Flipkart पर लॉन्च, जानें कीमत

रेडमी ए2 में 5,000 mAh बैटरी है जिसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2023 10:15 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 2GB और 4GB रैम का ऑप्शन दिया गया है।
  • इस फोन में 8 मेगापिक्सल का AI डुअल कैमरा रियर साइड में दिया गया है।
  • रेडमी ए2 में 5,000 mAh बैटरी है जिसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट है।

रेडमी ए2 में 5,000 mAh बैटरी है जिसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi A2 को कंपनी ने मार्च में लॉन्च किया था। मई में यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च हो गया था लेकिन खरीद के लिए सिर्फ Xiaomi वेबसाइट, और Amazon पर ही उपलब्ध था। अब इस बजट फोन को कंपनी ने भारत में Flipkart पर भी उपलब्ध करवा दिया है। Redmi A2 फोन में 6.52 इंच का डिस्प्ले है और MediaTek Helio G36 SoC है। इसमें 5,000 mAh बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स। 
 

Redmi A2 Price

Redmi A2 का बेस वेरिएंट 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत 5,499 रुपये है। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन अब Flipkart से भी खरीदा जा सकता है। डिवाइस सी ग्रीन, एक्वा ब्लू, और क्लासिक ब्लैक में कलर्स में उपलब्ध है। 
 

Redmi A2 के स्पेसिफिकेशंस

Redmi A2 में 6.52 इंच डिस्प्ले मिलता है जिसमें 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस में MediaTek Helio G36 SoC दिया गया है। फोन में 2GB और 4GB रैम का ऑप्शन दिया गया है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का AI डुअल कैमरा रियर साइड में दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 

रेडमी ए2 में 5,000 mAh बैटरी है जिसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट है। चार्जर बॉक्स में ही आता है। फोन Android 12 (Go Edition) के साथ आता है। कंपनी ने इसके साथ 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने की बात कही है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल SIM, 4G, WiFi, Bluetooth 5.0, GPS, Glonass, और BeiDou सपोर्ट भी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  2. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  3. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  4. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  5. हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  7. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  8. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  9. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  10. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.