Redmi A2 Plus का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 8499 में गजब के फीचर्स

Redmi A2 Plus में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G36 प्रोसेसर के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अगस्त 2023 19:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A2 Plus के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है।
  • Redmi A2 Plus में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi A2 Plus में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और डेप्थ सेंसर है।

Redmi A2 Plus में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi ने Redmi A2 Plus को भारत में Redmi A2 के साथ मई में लॉन्च किया था। शुरुआत में यह फोन सिर्फ 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब तीन महीनों बाद Xiaomi ने इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट पेश कर दिया है। नए वर्जन में ज्यादा स्टोरेज दी गई है, लेकिन रैम अभी समान ही है। यहां हम आपको रेडमी ए2 प्लस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi A2 Plus को अब 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। यह नया वेरिएंट कलर ऑप्शन के मामले में Aqua Blue, Classic Black और Sea Green में उपलब्ध होगा।


Advertisement
Redmi A2 Plus की कीमत


Redmi A2 Plus के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। आपको बता दें कि 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लॉन्च की भी समान कीमत थी। अब पुराने वेरिएंट की कीमत 500 रुपये कम हो गई है, जिसके बाद उसे 7,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

Redmi A2 Plus में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G36 प्रोसेसर के साथ आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें यह  Android 13 Go Edition पर काम करता है।  सिक्योरिटी की बात करें तो इस फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड, ड्यूल सिम सपोर्ट, सिंगल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया गया है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.