5,000mAh बैटरी के साथ Redmi 9i Sport और Redmi 9A Sport भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi 9i Sport और Redmi 9A Sport स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, हाल ही में कंपनी ने Redmi 9 Activ स्मार्टफोन को ज्यादा स्टोरेज और रैम व नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 सितंबर 2021 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9i Sport की कीमत 8,799 रुपये से शुरू होती है
  • Redmi 9A Sport की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है
  • Redmi 9i Sport, 9A Sport come में मौजूद है P2i कोटिंग
Redmi 9i Sport और Redmi 9A Sport स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, हाल ही में कंपनी ने Redmi 9 Activ स्मार्टफोन को ज्यादा स्टोरेज और रैम व नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था। वहीं, अब रेडमी 9आई स्पोर्ट और रेडमी 9ए स्पोर्ट को लॉन्च किया गया है, जो कि बिल्कुल Redmi 9i और Redmi 9A की तरह हैं। बस नए फोन में P2i कोटिंग दी गई है, जो कि इन दोनों फोन को स्पलैश-प्रूफ बनाते हैं। इन दोनों फोन में वही कलर ऑप्शन मिलेंगे, जो Redmi 9 Activ में पेश किए गए थे।
 

Redmi 9i Sport, Redmi 9A Sport price in India, sale

Redmi 9i Sport की कीमत भारत में 8,799 रुपये है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,299 रुपये है। Mi.com पर ये फोन कार्बन ब्लैक, मैटेलिक पर्पल और कोरल ग्रीन कलर ऑप्शन में मौजूद है।
Advertisement

Redmi 9i फोन भी यही कीमत और कॉन्फिग्रेशन आते हैं, हालांकि इस फोन में आपको मिडनाइट ब्लैक, नेचर ग्रीन और सी ब्लू कलर मिलते हैं।

Redmi 9A Sport की कीमत भारत में 6,999 रुपये है, जो कि फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत है। वहीं, फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है। यह फोन Mi.com पर वही कार्बन ब्लैक, मैटेलिक ब्लू और कोरल ग्रीन कलर ऑप्शन में मौजूद है। दोनों ही फोन पर एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। रेडमी 9ए फोन की कीमत और कॉन्फिग्रेशन वहीं है, लेकिन यह फोन पहले मिडनाइट ब्लैक, नेचर ग्रीन और सी ब्लू कलर ऑप्शन में आता था।  
Advertisement
 

Redmi 9i Sport specifications

P2i कोटिंग के अलावा, Redmi 9i Sport के स्पेसिफिकेशन Redmi 9i जैसे हैं। डुअल-सिम Redmi 9i एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। फोन में 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 1,500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिए गए हैं। फोटो और वीडियो के लिए रेडमी 9आई में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसे नॉच में जगह मिली है। फोन की स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। Redmi 9i के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, 4जी, वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। जायरो  सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और ई-कंपास फोन का हिस्सा हैं। रेडमी 9आई की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Redmi 9A Sport specifications

P2i कोटिंग के अलावा, Redmi 9A Sport के स्पेसिफिकेशन Redmi 9A जैसे हैं। डुअल-सिम रेडमी 9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 3 जीबी तक रैम मौजूद है।

पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। फोन में मोटे बेजल्स दिए गए हैं।
Advertisement

फोन की स्टोरेज 32 जीबी तक की है, जिसमें आपको 512 जीबी तक माइक्रेएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। Redmi 9A की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन एआई फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.