Redmi 6A अब बिकेगा ओपन सेल में

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi का Redmi 6A स्मार्टफोन अब ओपन सेल में बेचा जाएगा। जानें, कब से शुरू होगी ओपन सेल।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 जनवरी 2019 18:32 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट
  • रेडमी 6ए में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है

Redmi 6A अब बिकेगा ओपन सेल में

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi का Redmi 6A स्मार्टफोन अब मध्यरात्रि से ओपन सेल में बेचा जाएगा। पिछले साल सितंबर माह में लॉन्च होने के बाद से शाओमी रेडमी 6ए स्मार्टफोन हर सप्ताह फ्लैश सेल में बेचा जा रहा था। Redmi 6A के 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर बेचा जाता है। याद करा दें कि, रेडमी 6ए में मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर,13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

पिछले साल नवंबर माह में Redmi 6A (रिव्यू) की कीमत में इजाफा किया गया था। Xiaomi ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि रेडमी 6ए स्मार्टफोन अब ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ओपन सेल मध्यरात्रि से शुरू होगी। 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 5,999 रुपये तो वहीं इसके 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 6,999 रुपये का भुगतान करना होगा।
Advertisement

याद करा दें कि, नवंबर माह में Redmi 6A के टॉप वेरिएंट (2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज) को ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया गया था। शाओमी ने Redmi 6 स्मार्टफोन की कीमत में भी कटौती कर दी है। अब इसका 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,999 रुपये और 3 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 8,999 रुपये में बेचा जाएगा।
 

Redmi 6A के स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी 6ए में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट। साथ देते हैं 2 जीबी रैम। यह डुअल वीओएलटीई डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट मीयूआई 9.6 के पर चलेगा जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में इस फोन को भविष्य में मीयूआई 10 अपडेट मिलने की गारंटी दी।
Advertisement

अब आते हैं कैमरा डिपार्टमेंट पर। Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, जो एफ 2.2 अपर्चर, पीडीएएफ के साथ आया है। फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जिसे पोर्ट्रेट मोड सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम में लाया जा सकता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट का कुल वज़न 145 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Redmi 6A में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good-looking and easy to handle
  • Excellent battery life
  • Reasonable performance for the price
  • Bad
  • Too much bloat and too many ads
  • Price will rise after introductory offer
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.