Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!

फोन में रियर साइड में दो कैमरा दिए गए हैं। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अगस्त 2026 17:29 IST
ख़ास बातें
  • फोन में रियर साइड में दो कैमरा दिए गए हैं।
  • फोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा।
  • यहां पर 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा।

Redmi 17 5G कंपनी का मिडरेंज फोन होने वाला है जिसमें आकर्षक फीचर्स का खुलासा किया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi का नया फोन भारत में 3 सितंबर को लॉन्च के लिए निर्धारित कर दिया गया है। फोन Redmi 17 5G होगा जिसके लिए कंपनी ने Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। फोन का हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी को बताया गया है जो कि 7900mAh की है। इसके साथ में कंपनी फास्ट चार्जिंग और रीवर्स चार्जिंग फीचर भी देगी। फोन Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट से लैस होगा। फ्रंट की ओर फोन में पंच-होल डिजाइन मिलने वाला है। कंपनी ने नया कैमरा मॉड्यूल इसमें दिया है। इसके अलावा इसमें कई और धांसू फीचर्स का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं Redmi 17 5G के भारत में लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Redmi 17 5G Launch Date in India

Redmi 17 5G भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। फोन के लॉन्च के लिए कंपनी ने Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। फोन को कंपनी तीन रंगों में पेश करने जा रही है जिसमें Eternal Orange, Endless Blue, और Absolute Black शेड्स को शामिल किया गया है। फोन खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा mi.com से भी खरीदा जा सकेगा। 

Advertisement

Think big power. Think serious style. Think #REDMI17 5G.

The all-new #REDMI17 5G pairs a massive 7900mAh battery with a luxurious vegan leather finish, bringing #mAhximumPowermAhximumStyle to life.

Launching 3rd September, 2026.

Get Notified: https://t.co/lDU3QGSU6Z pic.twitter.com/FgDjEfdjM9

— Redmi India (@RedmiIndia) August 28, 2026

Redmi 17 5G Specifications

Redmi 17 5G कंपनी का मिडरेंज फोन होने वाला है जिसमें आकर्षक फीचर्स का खुलासा किया गया है। फोन के टीजर पोस्टर में कंपनी ने 7900mAh बैटरी को दिखाया है। यहां पर 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसके साथ में 22.5W रीवर्स चार्जिंग भी बताई गई है। फोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा। 

Advertisement

फोन में रियर साइड में दो कैमरा दिए गए हैं। मॉड्यूल को कंपनी ने Astral Camera Deco मॉड्यूल नाम दिया है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का बताया गया है। साथ में सेकंडरी सेंसर भी होगा जो अल्ट्रावाइड के लिए हो सकता है। फ्रंट की ओर फोन में पंच-होल कैमरा मिलने वाला है। फोन को कंपनी तीन रंगों में पेश करने जा रही है जिसमें Eternal Orange, Endless Blue, और Absolute Black शेड्स को शामिल किया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.