Redmi 14C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च! लाइनअप में इसका 4G वेरिएंट भी शामिल

हाल ही में IMEI डाटाबेस पर एक Redmi फोन को 2409BRN2CL मॉडल नंबर के साथ देखा गया था, जिसके Redmi 14C के 4G वेरिएंट होने का अंदेशा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जुलाई 2024 10:29 IST
ख़ास बातें
  • लिस्टिंग में Redmi के साथ POCO ब्रांड का नाम भी लिखा हुआ है
  • फोन को 24108PCE21 और 2411DRN47I मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है
  • Redmi 13C और 13C 5G की सक्सेसर हो सकती है Redmi 14C सीरीज

Redmi 14C 5G पिछले साल दिसंबर में भारत में लॉन्च हुए Redmi 13C 5G (ऊपर तस्वीर में) का सक्सेसर हो सकता है

Redmi 14C 5G जल्द ही भारत सहित कई ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इसे कथित तौर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन मिल गया है। लेटेस्ट सर्टिफिकेशन इसके जल्द भारत में लॉन्च की ओर इशारा देता है। हाल ही में इसके 4G वेरिएंट को IMEI डेटाबेस पर देखा गया था, जहा फोन के प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम डिटेल्स का खुलासा हुआ था। वहीं, बात करें, 5G वेरिएंट की तो अपकमिंग Redmi 14C 5G मौजूदा Redmi 13C 5G का सक्सेसर हो सकता है, जिसे भारत में दिसंबर 2023 में Redmi 13C (4G वेरिएंट) के साथ लॉन्च किया गया था।

माईस्मार्टप्राइस द्वारा देखी गई BIS लिस्टिंग में एक Redmi स्मार्टफोन को 24108PCE21 और 2411DRN47I मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि लिस्टिंग में Redmi के साथ POCO ब्रांड का नाम भी लिखा हुआ है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि Redmi 14C 5G को कुछ ग्लोबल मार्केट में Poco डिवाइस के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi को अकसर ऐसी स्ट्रैटेजी अपनाते हुए पहले भी देखा गया है।

IMEI डेटाबेस में भी Redmi स्मार्टफोन को “2411DRN47G,” “2411DRN47R,” “2411DRN47I” और “2411DRN47C” मॉडल नंबर के साथ लिस्टेड देखा गया था। ऐसा हो सकता है कि मॉडल नंबर के आखिर में मौजूद अलग-अलग अक्षर मार्केट को दर्शाते हो, जैसे कि G मतलब ग्लोबल और I मतलब इंडिया।

हाल ही में IMEI डाटाबेस पर एक Redmi फोन को 2409BRN2CL मॉडल नंबर के साथ देखा गया था, जिसके Redmi 14C के 4G वेरिएंट होने का अंदेशा है। Redmi 14C, "C3N" और "C3NL" में इंटरनल मॉडल नंबर हैं। हाइपरओएस सोर्स कोड में मौजूद जानकारी के अनुसार, Redmi 14C पहला स्मार्टफोन है जो MediaTek Helio G81 प्रोसेसर पर बेस्ड है हालांकि, Xiaomi ने प्रोसेसर के नाम में कुछ गलतियां की हो सकती हैं।

आपको बता दें कि Redmi 13C को Helio G85 के साथ लॉन्च किया गया था। इसलिए हो सकता है कि वे नए मॉडल में "G81" प्रोसेसर का इस्तेमाल नहीं करना चाहें। आपको बता दें कि यह प्रोसेसर MT6768 पर बेस्ड है। स्मार्टफोन में “Helio G91 Ultra” नाम के प्रोसेसर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नाम में बदलाव के अलावा Redmi 14C काफी हद तक Redmi 13C के जैसा ही परफॉर्मेंस करेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  3. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  5. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  9. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. JBL Live 780NC और 680NC हेडफोन स्पैटियल ऑडियो के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  7. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  8. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.