REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास

REDMAGIC ने आज चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2026 16:29 IST
ख़ास बातें
  • REDMAGIC 12 Pro+ में 6.85 इंच की 1.5K OLED BOE X10 डिस्प्ले है।
  • REDMAGIC 12 Pro+ में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • REDMAGIC 12 Pro+ में स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्ट्रीम जेन 6 चिपसेट है।

REDMAGIC 12 Pro+ में 6.85 इंच की 1.5K OLED BOE X10 डिस्प्ले है।

Photo Credit: REDMAGIC

REDMAGIC ने आज चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च किया है। 12 Pro+ में 8400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इसके अलावा इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्ट्रीम जेन 6 चिपसेट शामिल किया गया है। यहां हम आपको 12 Pro+  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

REDMAGIC 12 Pro+ Price & Availability

REDMAGIC 12 Pro+ के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 6999 yuan (लगभग 99,395), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7999 yuan (लगभग 1,13,595) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8999 yuan (लगभग 1,27,795) है। यह फोन बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध हो गया है।

Advertisement

REDMAGIC 12 Pro+ Features & Specifications

REDMAGIC 12 Pro+ में 6.85 इंच की 1.5K OLED BOE X10 डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2688×1216 पिक्सल, 185Hz रिफ्रेश रेट, 960Hz टच सैंपलिंग और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्ट्रीम जेन 6 2nm मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस किया गया है, जिसके साथ Adreno 850 GPU और Red Core R5 को-प्रोसेसर है। इसमें 12GB/16GB LPDDR5T रैम और 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड REDMAGIC OS 12 पर काम करता है। इस फोन में 8400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

12 Pro+ के रियर कैमरा सेटअप में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का 120 डिग्री अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का ऑम्निविजन अंडर डिस्प्ले फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन की लंबाई 163.03 मिमी, चौड़ाई 75.96 मिमी, मोटाई 8.55 मिमी और वजन 223 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IPX8 रेटिंग्स से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: REDMAGIC 12 Pro

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  5. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  6. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  7. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  8. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.