RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी

फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट आने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2026 15:19 IST
ख़ास बातें
  • फोन में विशाल बैटरी लगी है जो कि 8400mAh की है।
  • इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलने वाला है
  • फोन में डुअल लूप लिक्विड कूलिंग सिस्टम होगा।

RedMagic 12 Pro ग्लोबल लॉन्च डेट 3 नवंबर के लिए निर्धारित की गई है।

RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में हाल ही में लॉन्च किया है। चाइनीज मॉडल RedMagic 12 Pro+ के नाम से आता है। अब यह फोन इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। फोन दमदार परफॉर्मेंस के साथ आने वाला है जिसका अंदाजा इसके प्रोसेसर से लग जाता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट आने वाला है। अन्य कई और धांसू फीचर्स का खुलासा लॉन्च से पहले किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

RedMagic 12 Pro Global Launch

RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। RedMagic 12 Pro ग्लोबल लॉन्च डेट 3 नवंबर के लिए निर्धारित की गई है। फोन के लॉन्च को लेकर एक माइक्रोसाइट भी लाइव की गई है। माइक्रोसाइट स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा करती है। डिवाइस में AMOLED पैनल मिलने वाला है जो कि 185Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसमें पतले बेजल्स देखने को मिलेंगे। 

Advertisement

इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलने वाला है जो कि 2nm प्रोसेसिंग पर बना है। फोन में खास गेमिंग के लिए एक सपोर्टिव चिप होगी। यह REDMAGIC R5 गेमिंग चिप से लैस होगा। फोन एक गेमिंग डिवाइस होगा जिसके चलते इसमें खास कूलिंग फीचर्स भी मिलने वाले हैं। फोन में डुअल लूप लिक्विड कूलिंग सिस्टम होगा। साथ में एक अपग्रेडेड टर्बो फैन मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें Liquid Metal 4.0 भी होगा। 

फोन में विशाल बैटरी लगी है जो कि 8400mAh की है। साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी रहने वाला है। चाइनीज मॉडल की तुलना में ग्लोबल मॉडल कम चार्जिंग स्पीड के साथ आने वाला है। RedMagic 12 Pro के फुल स्पेसिफिकेशंस का लिस्ट होना अभी बाकी है। उम्मीद है कि फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस भी चाइनीज मॉडल के जैसे ही रहने वाले हैं। हल्का-फुल्का अंतर इनमें संभावित है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.