Red Magic 10 Pro+ आया लॉन्च से पहले नजर, लाइव फोटो, बैटरी का हुआ खुलासा

Nubia जल्द ही चीन में गेमिंग स्मार्टफोन की अपनी नई सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 नवंबर 2024 15:54 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic 10 Pro+ गेमिंग फोन चीन के TENAA सर्टिफिकेशन पर नजर आया।
  • Red Magic 10 Pro+ की बैटरी स्पेसिफिकेशंस की लाइव फोटो सामने आई हैं।
  • Red Magic 10 Pro+ के फ्रंट और रियर डिजाइन का पता चला है।

Red Magic 9S Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Red Magic

Nubia जल्द ही चीन में गेमिंग स्मार्टफोन की अपनी नई सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, आधिकारिक लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के जरिए Red Magic 10 Pro+ मॉडल और इसकी बैटरी स्पेसिफिकेशंस की लाइव फोटो सामने आई हैं। यहां हम आपको Red Magic 10 Pro+ के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Red Magic 10 Pro+ आया TENAA पर नजर


आगामी गेमिंग फोन चीन के TENAA सर्टिफिकेशन पर नजर आया था। डाटाबेस को देखते हुए Red Magic 10 Pro+ के फ्रंट और रियर डिजाइन का पता चला है। इसमें फ्लैट ऐजेस, थिन बॉडी, मिनिमल बेजेल्स, फुल डिस्प्ले और रियर की ओर एक ट्रांसपेरेंट पैनल है। यूजर्स रियर में ऊपर बाईं ओर एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ कैमरा सेंसर भी देख सकते हैं।

हाल ही में Red Magic 10 Pro सीरीज का फुल डिजाइन प्रमोशनल फोटो के जरिए नजर आया था। तो ये रेंडर भी पिछले टीजर के समान हैं। इस फोन का एक खास फीचर इन लाइव फोटो में नजर आया है, वह कैमरा मॉड्यूल है, जो रियर पैनल में नजर आता है। TENAA ऑनलाइन लिस्टिंग ने Red Magic 10 Pro+ की बैटरी डिटेल्स की भी पुष्टि की है।
Advertisement

इसमें ड्यूल बैटरी डिजाइन है जिसमें एक 3,100mAh और दूसरी 3,450mAh कैपेसिटी वाली है। कुल मिलाकर बैटरी कैपेसिटी 6,550mAh है। यह पिछले साल के Red Magic 9 Pro+ के मुकाबले में एक बड़ा अपग्रेड है जिसमें 5,500mAh बैटरी दी गई थी। पिछली अफवाहों में यह भी संकेत मिला था कि फोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी होगी। इस मॉडल को Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ BOE डिस्प्ले होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Red Magic 10 Pro, TENAA

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.