Realme X7 Pro में होंगे चार रियर कैमरे, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

टिप्सटर के अनुसार, Realme X7 Pro में 6.55 इंच (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और होल-पंच डिज़ाइन दिया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अगस्त 2020 10:53 IST
ख़ास बातें
  • Realme X7 Pro 1 सितंबर को चीन में किया जाएगा लॉन्च
  • रियलमी एक्स7 प्रो के साथ लॉन्च किया जा सकता है Realme X7 को भी
  • फोन में दिया जा सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Realme X7 Pro में दिया जा सकता है डुअल-सेल बैटरी के साथ 65 वाट सुपरडार्ट फ्लैश चार्ज सपोर्ट

Realme X7 Pro के कथित स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। बता दें, यह स्मार्टफोन 1 सितंबर को चीन में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले जाने-माने टिप्सटर ने जानकारी दी है कि इस फोन में 4,500 एमएएच बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा Realme मॉडल नंबर RMX2121 TENAA पर लिस्ट हो चुका है, जहां यह कुछ ऐसे ही स्पेसिफिकेशन का साथ लिस्ट है जिससे इशारा मिलता है कि यह मॉडल नंबर रियलमी एक्स7 प्रो का हो सकता है। रियलमी एक्स7 प्रो के अलावा, Realme X7 भी 1 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
 

Realme X7 Pro specifications (expected)

लोकप्रिय चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर कथित तौर पर Realme X7 Pro के सभी स्पेसिफिकेशन साझा किए हैं। जिसके अनुसार, फोन में 6.55 इंच (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और होल-पंच डिज़ाइन दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन 2.6 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड प्रोसेसर से लैस होगा, जिसको लेकर टिप्सटर ने अटकले लगाई हैं कि यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर हो सकता है।

पिछले हिस्से पर रियलमी एक्स7 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और बाकि दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे हो सकते हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में होल-पंच कटआउट डिज़ाइन के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा स्थित होगा।

बैटरी की बात करें, तो रियलमी एक्स7 प्रो में 4,500 एमएएच डुअल-सेल बैटरी के साथ 65 वाट सुपरडार्ट फ्लैश चार्ज सपोर्ट दिया जा सकता है। अंत में टिप्सटर ने यह भी बताया कि रियलमी एक्स7 प्रो 8.5mm मोटा होगा और इसका भार 184 ग्राम होगा।

Realme RMX2121 मॉडल नंबर इससे पहले TENAA पर लिस्ट किया गया था, जो कि रियलमी एक्स7 प्रो का मॉडल नंबर हो सकता है। TENAA लिस्टिंग में फुल-स्पेसिफिकेशन दिए गए थे। लिस्टिंग के अनुसार रियलमी एक्स7 प्रो तीन कलर ऑप्शन के साथ आ सकते हैं, वो है ब्लैक, व्हाइट र पर्पल। इसके अलावा फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर देने की भी जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि यह एंड्रॉयड 10 धाारित रियलमीयूआई पर काम करेगा और इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। TENAA लिस्टिंग के सभी स्पेसिफिकेशन टिप्सटर Digital Chat Station के लीक जैसे ही हैं।

TENAA पर पब्लिश की गई तस्वीरों के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि डिवाइस में होल-पंच कटआउट स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित होगा और क्वाड रियर कैमरा को आयातकार कैमरा मॉड्यूल में जगह दी जाएगी जो कि पिछले हिस्से के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा। रियलमी आधिकारिक तौर पर आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा 1 सितंबर को करेगा।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X7 Pro, Realme X7 Pro specification, Realme X7, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T फोन का प्राइस फिर लीक, 12GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा समेत 4 जून को है लॉन्च!
  2. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T फोन का प्राइस फिर लीक, 12GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा समेत 4 जून को है लॉन्च!
  2. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
  3. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  4. हवाई जहाज जितने बड़े 2 एस्टरॉयड आज आ रहे पृथ्वी के पास!
  5. 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 35 हजार सस्ता मिल रहा Nothing का ये धांसू फोन, 50MP के 3 कैमरा, सबसे गजब डील
  7. Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  8. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  9. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
  10. Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.