Realme X50 Pro Player Edition सात अन्य प्रोडक्ट्स के साथ 25 मई को होगा लॉन्च

Realme X50 Pro Player Edition में वर्टिकली सेट किया गया है क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा और इसका कोडनेम 'ब्लेड रनर' होगा

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 16 मई 2020 13:18 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 865 चिपसेट के साथ आ सकता है Realme X50 Pro Player Edition फोन
  • 25 मई को कुल 8 प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी Realme
  • रियलमी एक्स50 प्लेयर एडिशन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस

Realme X50 Pro Player Edition गेमिंग परफॉर्मेंस पर करेगा फोकस

Realme X50 Pro Player Edition कंपनी का आगामी स्मार्टफोन है, जो क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 25 मई को होगा। कुछ दिनों पहले, कंपनी के कार्यकारी Xu Qi Chase ने कोडनेम 'ब्लेड रनर' वाले एक नए फोन को टीज़ किया था और शुक्रवार को कंपनी ने खुलासा कर दिया कि इसे रियलमी एक्स50 प्रो प्लेयर एडिशन के नाम से लॉन्च किया जाएगा। रियलमी ने Weibo पर एक पोस्ट में फोन की परफॉर्मेंस और स्पीड को भी टीज़ किया, जिससे यह इशारा मिलता है Realme X50 Pro Player Edition पर गेमिंग परफॉर्मेंस पर भी फोकस किया गया है। कहीं न कहीं इसका नाम भी इसी ओर इशारा देता है। रियलमी एक्स50 प्लेयर एडिशन को एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए 25 मई को कुछ अन्य नए प्रोडक्ट्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Realme द्वारा वीबो पोस्ट में साझा की गई ताज़ा तस्वीर के अनुसार, Realme X50 Pro Player Edition में वर्टिकली सेट किया गया है क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। बैक पैनल में ग्रेडिएंट सिल्वर फिनिश होगा। हालांकि यहां फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा नहीं की गई।
Advertisement

Gizmochina की एक रिपोर्ट बताती है कि मॉडल नंबर RMX2072 वाला एक फोन हाल ही में AnTuTu वेबसाइट पर देखा गया था। इस फोन को Realme X50 Pro Player Edition कहा गया है। बेंचमार्क में स्मार्टफोन ने 600,806 स्कोर हासिल किया है, जिससे पब्लिकेशन का मानना है कि यह स्मार्टफोन Snapdragon 865 चिपसेट से लैस होगा। फोन को कथित तौर पर 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है, जिससे स्मार्टफोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मौजूदगी का पता चला है।


हालांकि यह भी ध्यान देना ज़रूरी होगा कि रियलमी एक्स50 प्रो प्लेयर एडिशन के स्पेसिफिकेशन या फीचर्स को लेकर Realme की ओर से फिलहाल किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, सिवाय इसके कि स्मार्टफोन का कोडनेम 'ब्लेड रनर' है और यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसके अलावा यह भी बता दें कि 25 मई को चीन में होने वाले ऑनलाइन इवेंट में Realme आठ नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगी और नए पोस्ट से पता चलता है कि Realme X50 Pro Player Edition उनमें से एक होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.