Realme X3 की सेल आज एक बार फिर से, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

कलर ऑप्शन की बात करें, तो जो दो कलर ऑप्शन आपको Realme X3 फोन में मिलने वाले हैं वो हैं आर्कटिक व्हाइट और ग्लेशियर ब्लू। वहीं, फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com की वेबसाइट शुरू होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 23 जुलाई 2020 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme X3 मिडरेंज सेगमेंट का डिवाइस है
  • स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस हैं रियलमी एक्स3 फोन
  • Realme ने रियलमी एक्स3 में 4,200 एमएएच क्षमता की बैटरी दी है

क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है Realme X3

Realme X3 स्मार्टफोन की सेल आज एक बार फिर दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली है, यह सेल Flipkart और Realme.com की वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। बता दें, रियलमी एक्स3 स्मार्टफोन पिछले महीने भारत में Realme X3 SuperZoom के साथ लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 120Hz डिस्प्ले, क्वाड रियर कैमरा और डुअल सेल्फी कैमरा से लैस है। इसके अलावा यह फोन आपको खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। यदि आप इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आज आपके पास अच्छा मौका है।
 

Realme X3 price in India, availability details

भारत में Realme X3 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 25,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो जो दो कलर ऑप्शन आपको इस फोन में मिलने वाले हैं वो हैं आर्कटिक व्हाइट और ग्लेशियर ब्लू। जैसे कि हमने बताया रियलमी एक्स3 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com की वेबसाइट शुरू होगी।
Advertisement
 
 

Realme X3 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स एंड्रॉयड 10 पर अधारित Realme UI के पर चलता है और इसमें 6.6-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले है, जिसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। डिस्प्ले पैनल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से सुरक्षित है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट आता है। Realme X3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट आता है। इसमें एड्रेनो 640 जीपीयू के साथ 8 जीबी तक LPDDR4x रैम का विकल्प आता है।

रियलमी एक्स3 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप आता है, जिसमें एक 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का सैमसंग जीडब्ल्यू1 प्राइमरी सेंसर शामिल है। इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का सेंसर भी है, जिसका अपर्चर एफ/2.5 है और यह टेलीफोटो लेंस, 2x ज़ूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग  के लिए Realme X3 में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सोनी IMX471 कैमरा सेंसर है।
Advertisement

रियलमी एक्स3 में 128 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज है, जो माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का सपोर्ट नहीं करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर एक एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमीटर सेंसर शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा यह डॉलबी एटमॉस और हाई-रेस ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस आता है।

Realme ने रियलमी एक्स3 में 4,200 एमएएच क्षमता की बैटरी दी है, जो 30W डार्ट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन का डाइमेंशन 163.8x75.8x8.9 मिलीमीटर और वज़न 202 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.