5000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 700 के साथ Realme V20 5G लॉन्च: रिपोर्ट

Realme V20 5G में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन एक डायनामिक रैम एक्सपेंशन (DRE) फीचर भी प्रदान करता है जो परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए वर्चुअल RAM के तौर पर फ्री स्टोरेज का इस्तेमाल करता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जून 2022 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme V20 5G में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme V20 5G में MediaTek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme V20 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,700 रुपये है।

Realme V20 5G

Photo Credit: Weibo

Realme V20 5G को कथित तौर पर चीन में अपनी V सीरीज लाइनअप में कंपनी के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया है। बताया जाता है कि नया Realme स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के ड्यूल कैमरा से लैस है। यह MediaTek Dimensity 700 SoC पर काम करता है। Realme V20 5G में 6.5 इंच HD + डिस्प्ले के साथ दो अलग-अलग कलर ऑप्शन दिए गए हैं। बताया जाता है कि नए बजट मॉडल में 5000mAh की बैटरी, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। स्मार्टफोन में एक डायनामिक RAM एक्सपेंशन फीचर भी है जो वर्चुअल मेमोरी के तौर पर फ्री स्टोरेज का इस्तेमाल करती है।
 

Realme V20 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Weibo पर कई पोस्ट के मुताबिक, Realme V20 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,099 यानी कि लगभग 12,700 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह Ink Cloud Black और Star Blue कलर में उपलब्ध है। Realme V20 5G की कीमत और उपलब्धता के बारे में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड नहीं है। स्मार्टफोन के चीन में प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन के भारत लॉन्च के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
 

Realme V20 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme V20 5G में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन MediaTek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन एक डायनामिक रैम एक्सपेंशन (DRE) फीचर भी प्रदान करता है जो परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए वर्चुअल RAM के तौर पर फ्री स्टोरेज का इस्तेमाल करता है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की मोटाई 8.1mm और 184 ग्राम है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

700x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.