Realme ला रही 300W फास्ट चार्जिंग! मात्र 32 सेकंड में इतना चार्ज हो गया फोन! देखें वीडियो

लीक्स की मानें तो Realme 300W से भी ज्यादा फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन पेश करने की तैयारी कर रही है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अगस्त 2024 10:00 IST
ख़ास बातें
  • फोन 0 से 15% तक सिर्फ 32 सेकेंड में ही चार्ज हो जाता है।
  • अगले 3 सेकेंड में यह 17% तक पहुंच जाता है।
  • यहां पर फोन की बैटरी कैपिसिटी के बारे में नहीं पता चलता है।

Realme 300W फास्ट चार्जिंग फीचर को 14 अगस्त को लॉन्च करने वाली है।

Photo Credit: Realme

Realme जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में एक धमाका करने वाली है। कंपनी अपनी 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश करने वाली है। चीन में रियलमी 14 अगस्त को इवेंट के दौरान इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करेगी। लेकिन इवेंट से पहले ही रियलमी की 300W फास्ट चार्जिंग का एक वीडियो लीक हो गया है। जिसमें कुछ ही सेकेंड्स में फोन चार्ज होते दिख रहा है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Realme 300W फास्ट चार्जिंग फीचर को लॉन्च करने वाली है। 14 अगस्त को इस टेक्नोलॉजी से कंपनी पर्दा उठाएगी। लेकिन YouTube पर कंपनी की 300W फास्ट चार्जिंग को दिखाता एक वीडियो पहले ही लीक हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन 0 से 15% तक सिर्फ 32 सेकेंड में ही चार्ज हो जाता है। उसके बाद अगले 3 सेकेंड में यह 17% तक पहुंच जाता है। वीडियो में इतना ही हिस्सा दिखाया गया है। यहां पर फोन की बैटरी कैपिसिटी के बारे में नहीं पता चलता है। 

Advertisement
यह टेस्टिंग वीडियो है जो बता रहा है कि रियलमी कैसे फास्ट चार्जिंग के क्षेत्र में रिकॉर्ड सेट करने जा रही है। हालांकि इससे पहले शाओमी की रेडमी 300W फास्ट चार्जिंग को टेस्ट कर चुकी है। अपने 300W चार्जिंग सॉल्यूशन से कंपनी ने 4100mAh बैटरी वाले Redmi Note 12 फोन को 0 से 100% केवल 5 मिनट में चार्ज कर दिया था। लेकिन कंपनी ने कमर्शियल रूप से अभी तक ऐसा कोई प्रॉडक्ट लॉन्च नहीं किया है जिसमें 300W फास्ट चार्जिंग दी हो। 

Realme इस मामले में कहीं ज्यादा आगे चल रही है। कंपनी के पास ऐसे भी स्मार्टफोन हैं जो 240W फास्ट चार्जिंग से लैस हैं। Realme पहली ऐसी कंपनी होगी जो कमर्शियल रूप से फोन में 300W फास्ट चार्जिंग लेकर आ रही है। स्मार्टफोन में इस तरह का फास्ट चार्जिंग फीचर यूजर्स को नया एक्सपीरियंस दे सकता है, क्योंकि वर्तमान की भागती-दौड़ती दुनिया में यूजर चाहता है कि उसका स्मार्टफोन डिवाइस कम से कम समय में चार्ज हो जाए। 
Advertisement

लीक्स की मानें तो Realme 300W से भी ज्यादा फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन पेश करने की तैयारी कर रही है ताकि फास्ट चार्जिंग में सबसे फास्ट टेक्नोलॉजी का तमगा रियलमी के पास ही रहे। अब देखने वाली बात होगी कि 14 अगस्त को कंपनी मार्केट में क्या धमाका करती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.