13MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Realme TechLife Pad Plus 12 LTE होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Realme सब ब्रांड TechLife अब 30 अक्टूबर को मलेशिया में TechLife Pad Plus 12 LTE लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2025 15:39 IST
ख़ास बातें
  • TechLife Pad Plus 12 LTE में 12 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
  • TechLife Pad Plus 12 LTE में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • TechLife Pad Plus 12 LTE में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

TechLife Pad Plus 12 LTE में 12 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: sssolution

Realme सब ब्रांड TechLife अब 30 अक्टूबर को मलेशिया में TechLife Pad Plus 12 LTE लॉन्च करने जा रहा है। यह टैबलेट 8000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। यह टैबलेट मीडियाटेक हीलियो G91 प्रोसेसर से लैस होगा। यह टैबलेट एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। यहां हम आपको TechLife Pad Plus 12 LTE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

TechLife Pad Plus 12 LTE कब होगा लॉन्च

TechLife Pad Plus 12 LTE का आधिकारिक पोस्टर पुष्टि करता है कि इसमें 12 इंच की डिस्प्ले है। यह टैबलेट सिल्वर और डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध होगा। हालांकि, Lowyat.net के अनुसार, यह टैबलेट SS Solutions और KTS जैसे कुछ मलेशियाई रिटेलर्स के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए पहले से ही उपलब्ध है।

TechLife Pad Plus 12 LTE Price

कीमत की बात करें तो TechLife Pad Plus 12 LTE की कीमत 799 आरएमबी (लगभग 16,724 रुपये) होगी। यह टैबलेट मूनलाइट सिल्वर और स्टॉर्म ग्रे जैसे दो कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।

Advertisement

TechLife Pad Plus 12 LTE Specifications

रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार, TechLife Pad Plus 12 LTE में 12 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जो कि एक LCD पैनल लग रही है। डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। यह टैबलेट मीडियाटेक हीलियो G91 प्रोसेसर से लैस होगा। इस टैबलेट में 8GB रैम/8GB वर्चुअल रैम और 256GB इन बिल्ट स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट 8000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा जो कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad Plus 12 LTE के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह टैबलेट एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसके अलावा इसमें गूगल जेमिनी सपोर्ट भी होगा। सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर होगा। इस टैबलेट में क्वाड स्पीकर और LTE कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी होगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.