Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने चुनिंदा ग्लोबल बाजार में नया स्मार्टफोन Realme P4x 4G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जून 2026 16:06 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4x में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme P4x में 8,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme P4x में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Realme P4x में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने चुनिंदा ग्लोबल बाजार में नया स्मार्टफोन Realme P4x 4G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। यहां हम आपको Realme P4x 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme P4x Price

Realme P4x के 4GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 799 है। यह स्मार्टफोन रैली व्हाइट और फैंटम ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह नया फोन बिक्रीमलेशिया में शॉपी, लिजाडा और टिकटॉक के जरिए खरीदा जा सकता है।

Realme P4x Features & Specifications

Realme P4x में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 720×1570 पिक्सल, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.4%, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 700 निट्स है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की कोटिंग है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI पर चलता है। P4x 4G में Unisoc T7250 प्रोसेसर है, जिसके साथ Arm Mali-G57 GPU है। 4GB LPDDR4X RAM और 256GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज है, जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 मिमी जैक  शामिल हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो P4x के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। P4x में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.48 मिमी, चौड़ाई 78.23 मिमी, मोटाई 8.78 मिमी और वजन 219 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेशियल रिकग्निशन का सपोर्ट करता है। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर शामिल हैं।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.