Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?

Realme ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला OnePlus Nord CE6 Lite और Poco M8 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जून 2026 08:25 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है।
  • OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर है।
  • Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है।

Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G

Photo Credit: Realme/OnePlus/Poco

Realme ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला OnePlus Nord CE6 Lite और Poco M8 5G से हो रहा है। Realme P4R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर मिलता है। जबकि Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Realme P4R 5G, OnePlus Nord CE6 Lite और Poco M8 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G

Advertisement

कीमत और स्टोरेज

Realme P4R 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। जबकि Poco M8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Realme P4R 5G में 6.8 इंच की HD+ सनलाइट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Poco M8 5G में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Realme P4R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Realme P4R 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। वहीं Poco M8 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है।

कैमरा सेटअप

Realme P4R 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का ऑम्निविजन OV50D40 प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं Poco M8 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

Realme P4R 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Poco M8 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Realme P4R 5G में 5जी, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। जबकि Poco M8 5G में 5जी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

बैटरी बैकअप

Realme P4R 5G में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में 7000mAh की बैटरी आती है जो कि 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Poco M8 5G में 5,520mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.