₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन

8000mAh की बैटरी वाला Realme P4R 5G फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 नवंबर 2026 08:33 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4R 5G में 8000mAh की बैटरी है जो 45W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Realme P4R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme P4R 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Realme P4R 5G

Photo Credit: Realme

अगर आप स्मार्टफोन में हैवी फीचर्स इस्तेमाल करते हैं और जल्दी बैटरी खत्म होने के झंझट से परेशान रहते हैं तो 8000mAh बैटरी वाला मोबाइल काफी बेहतर साबित हो सकता है। भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनमें 8000mAh की बैटरी दी गई है। आज हम ₹20,000 के बजट में आने वाले Realme P4R 5G की बात कर रहे हैं जो कि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा हैं। इस फोन में दी गई बैटरी  45W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करती है।

Realme P4R 5G Price & Offers

Realme P4R 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹20,999 में लिस्ट किया गया है। ई-कॉमर्स साइट पर भुगतान के लिए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर ₹2000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम होकर ₹18,999 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में ₹19,190 तक कीमत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज में कितनी बचत होगी ये एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस पर निर्भर करता है।

Advertisement

Realme P4R 5G Features & Specifications

Realme P4R 5G में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
P4R 5G में 6.8 इंच की HD+ सनलाइट डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है।
Realme के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है।
P4R 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में  5जी, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  2. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  3. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  4. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  5. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  7. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  8. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  9. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.