Realme P3 फोन में होगी 8GB रैम! लॉन्च से पहले कलर वेरिएंट्स भी लीक

फोन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 10:14 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन तीन कंफिग्रेशन में आने वाला है
  • फोन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है
  • Nebula Pink, Comet Grey, और Space Silver जैसे शेड्स संभावित

Realme P2 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme अपने स्मार्टफोन्स की P सीरीज में जल्द ही नए लाइनअप को पेश कर सकती है। कंपनी कथित तौर पर Realme P3 सीरीज पर काम कर रही है। सीरीज में Realme P3, Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra मॉडल्स के शामिल होने की संभावना है। Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra के स्पेसिफिकेशंस भी हालिया लीक्स में सामने आए हैं। अब बेस मॉडल Realme P3 के कंफिग्रेशन और कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं। 

Realme P3 सीरीज के लॉन्च से पहले सीरीज के स्मार्टफोन Realme P3 को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। फोन का मॉडल नम्बर, कंफिग्रेशन और कलर वेरिएंट्स यहां रिवील किए गए हैं। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार फोन का मॉडल नम्बर RMX5070 होगा। यह फोन तीन कंफिग्रेशन में आने वाला है जिसमें 6GB+128GB, 8G+128GB, और 8GB+256GB वेरिएंट्स शामिल होंगे। फोन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है जिनमें Nebula Pink, Comet Grey, और Space Silver शामिल होंगे। 

Realme ने इससे पहले P2 सीरीज में केवल एक ही मॉडल पेश किया था। यह Realme P2 Pro के नाम से लॉन्च किया गया था। लेकिन अबकी बार कंपनी सीरीज में तीन मॉडल्स उतारने की तैयारी में है। स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा पुराने मॉडल से लगाया जा सकता है। Realme P2 Pro 5G में 6.7 इंच फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2412×1080 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। 

डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई प्रोटेक्शन है। IP65 रेटिंग वाले इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है। स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 5200mAh की बैटरी दी गई है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  3. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
  4. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  7. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  8. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  9. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  10. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.