यह Snapdragon 7 सीरीज चिप से लैस किया गया है। फोन में Sony का कैमरा सेंसर लगा है।
Realme P3 Pro 5G में 6.83 इंच क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है
Photo Credit: Flipkart
Realme P3 Pro 5G को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 50MP मेन कैमरा के साथ डुअल कैमरा दिया गया है। यह फोन धांसू फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6000mAh की बैटरी है। यह Snapdragon 7 सीरीज चिप से लैस किया गया है। फोन में Sony का कैमरा सेंसर लगा है। आइए जानते हैं Realme P3 Pro 5G पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में विस्तार से।
Realme P3 Pro 5G को कंपनी ने काफी सस्ते में लिस्ट किया है। फोन का एमआरपी यूं तो 28,999 रुपये है। लेकिन सेल के दौरान इसे 28% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन की कीमत 20,999 रुपये रह जाती है। फोन को कंपनी ने 23,999 रुपये में लॉन्च किया था। लॉन्च प्राइस से यह 3 हजार सस्ते में लिस्ट किया गया है। लेकिन इसके साथ एक बैंक ऑफर भी लगा देते हैं तो फोन और ज्यादा सस्ता हो जाता है।
फोन को अगर Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो इस पर 1050 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन को केवल 19949 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस तरह से अपने लॉन्च से प्राइस से यह फोन 4000 रुपये सस्ता मिल रहा है। अधिक जानकारी के लिए फ्लिपकार्ट ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Realme P3 Pro 5G में 6.83 इंच क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 450ppi पिक्सल डेंसिटी है। सिक्योरिटी के लिए इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। रियलमी के P3 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
P3 Pro 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ एसिस्ट लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी Sony IMX480 कैमरा दिया गया है। फोन में मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस और धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग है। P3 Pro 5G में AI बेस्ट फेस, AI इरेज 2.0, AI मोशन डेब्लर और AI रिफ्लेक्शन रिमूवर जैसे AI फीचर्स शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी