50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Realme P3 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने भारतीय बाजार में Realme P3 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 फरवरी 2025 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme P3 Pro 5G में 6.83 इंच क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme P3 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme P3 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है।

Realme P3 Pro 5G में 6.83 इंच क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने भारतीय बाजार में Realme P3 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 6000mAh की बैटरी दी गई है। P3 Pro 5G में स्नैपड्रैगन 7एस जनरेशन 3 चिपसेट से लैस है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 यूजर इंटरफेस पर काम करता है। आइए Realme P3 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme P3 Pro 5G Price


Realme P3 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 है। स्मार्टफोन गैलेक्सी पर्पल, नेबुला ग्लो और सैटर्न ब्राउन कलर ऑप्शन में 25 फरवरी से कंपनी की वेबसाइट और Flipkart पर उपलब्ध होगा। ग्राहक Realme P3 Pro 5G खरीदने पर बैंक ऑफर के जरिए 2,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।


Realme P3 Pro 5G Specifications


Realme P3 Pro 5G में 6.83 इंच क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,472x2,800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 450ppi पिक्सल डेंसिटी है। सिक्योरिटी के लिए इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। इस फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। P3 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 12GB RAM और 256GB/128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो P3 Pro 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ एसिस्ट लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी Sony IMX480 कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस कनेक्टिविटी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। फोन में मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस और धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग है। P3 Pro 5G में AI बेस्ट फेस, AI इरेज 2.0, AI मोशन डेब्लर और AI रिफ्लेक्शन रिमूवर जैसे AI फीचर्स शामिल हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP69-rated design
  • Quad-curved display with skinny bezel
  • Bad
  • Tons of preinstalled bloatware
  • Only two years of software support
  • Limited camera selection
  • Display not bright enough outdoors
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1272x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.