Realme Neo 7x 5G होगा Snapdragon 6 Gen 4 के साथ जल्द लॉन्च, जानें खासियतें

Realme का एक नया स्मार्टफोन Realme Neo 7x 5G जल्द ही पेश होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 फरवरी 2025 10:18 IST
ख़ास बातें
  • Realme का एक नया स्मार्टफोन Realme Neo 7x 5G जल्द ही पेश होने वाला है।
  • Realme Neo 7x 5G में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Realme Neo 7x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

Realme Neo 7 में 7000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Realme

Realme का एक नया स्मार्टफोन Realme Neo 7x 5G जल्द ही पेश होने वाला है। यह फोन JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से इसके मॉडल नंबर RMX5071 की पुष्टि हुई है, जिसे हाल ही में TENAA पर देखा गया था। Realme इस महीने के आखिर में चीन में Neo 7 SE पेश करने के लिए तैयार है। ऐसी संभावना है कि Neo 7x इसके साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा ऐसा लग रहा है कि 7x को ग्लोबल स्तर के लिए Realme 14 5G के तौर पर रीब्रांड किया जा सकता है।


Realme Neo 7x 5G Specifications (Expected)


TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Realme Neo 7x 5G (RMX5071) में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में 2.3GHz प्रोसेसर मिल सकता है, जो स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट लग रहा है। यह फोन 6GB, 8GB, 12GB और 16GB के साथ-साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB जैसे स्टोरेज ऑप्शन शामिल हैं। फोन 5,860mAh रेटेड बैटरी से लैस होगा, जिसकी कैपेसिटी 6,000mAh तक हो सकती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस होगा। वहीं 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Realme UI 6 शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.15 मिमी, चौड़ाई 75.65, मोटाई 7.97 मिमी और वजन 194 ग्राम है।


Realme 14 5G के तौर पर होगी रीब्रांडिंग


Advertisement
मॉडल नंबर RMX5070 के साथ एक Realme फोन को हाल ही में गीकबेंच और यूएई के TDRA सर्टिफिकेशन डाटाबेस में नजर आया था, जिससे इसका नाम Realme 14 5G होने की पुष्टि हुई। Neo 7x के RMX5071 मॉडल नंबर के साथ इसकी समानता को देखते हुए यह संभावना है कि Realme 14 5G, Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट बरकरार रखते हुए Neo 7x का ग्लोबल रीब्रांडेड वर्जन होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.