Realme Narzo 70 Pro 5G फोन भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Realme Narzo 70 Pro 5G Price : कंपनी ने कहा है कि एचडीएफसी और आईसीआईसीआई यूजर्स 2 हजार रुपये तक बैंक डिस्‍काउंट पा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 मार्च 2024 13:54 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी की नारजो सीरीज का नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • Realme Narzo 70 Pro 5G को किया गया लॉन्‍च
  • 19999 रुपये है शुरुआती कीमत

फोन को ग्‍लास ग्रीन और ग्‍लास गोल्‍ड कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकेगा।

Realme Narzo 70 Pro 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह नारज़ो सीरीज में कंपनी का लेटेस्‍ट प्रोडक्‍ट है। इस दफा रियलमी ने डिजाइन और कैमरा पर दांव लगाया है। Narzo 70 Pro 5G में एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट की खूबी है। यह मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से ताकत लेता है। 8 जीबी रैम इस फाेन में दी गई है। 5 हजार एमएएच बैटरी वाला नया नारजो 67 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 
 

Realme Narzo 70 Pro 5G Price

Realme Narzo 70 Pro 5G स्‍मार्टफोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। यह 8GB + 128GB मॉडल के दाम हैं। 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। कंपनी ने कहा है कि एचडीएफसी और आईसीआईसीआई यूजर्स 2 हजार रुपये तक बैंक डिस्‍काउंट पा सकते हैं। फोन को ग्‍लास ग्रीन और ग्‍लास गोल्‍ड कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकेगा। अली बर्ड सेल आज शाम 6 बजे से Realme.com और Amazon पर शुरू होगी। रेगुलर सेल 22 मार्च दोपहर 12 बजे से होगी। 
Advertisement
 

Realme Narzo 70 Pro 5G Specifications 

Realme Narzo 70 Pro 5G को बनाने में प्‍लास्टिक का यूज हुआ है और ग्‍लास पैनल इसमें है। डुअल टोन फ‍िनिश इसमें मिलती है और कैमरा मॉड्यूल सर्कुलर है। 

Realme Narzo 70 Pro 5G में 6.67 इंच का पंच-होल एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन पेश करता है और रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज तक है। पीक ब्राइटनैस 2 हजार निट्स तक है और यह HDR+ कंटेंट भी सपोर्ट करता है। 
Advertisement

Realme Narzo 70 Pro 5G में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 7050 प्रोसेसर है। 8 जीबी रैम साथ में पेयर है और लिक्विड कूलिंग सिस्‍टम दिया गया है। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर रियलमी के 5.0 यूआई की लेयर है। 

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्‍टम है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड और 2 एमपी का मैक्रो कैमरा भी इस फोन में हैं। सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल है। 
Advertisement

नए नारजो फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 67 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, फ‍िंगरप्रिंट सेंसर जैसे अहम पहलू भी इस डिवाइस में हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.