Realme Narzo 70 Curve अगले महीने होगा भारत में लॉन्च! कीमत हुई लीक

लाइनअप में पहले से शामिल Realme Narzo 70 5G की भारत में कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Realme Narzo 70 Pro 5G और Realme Narzo 70x 5G की शुरुआती कीमत क्रमश: 18,999 रुपये और 10,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 नवंबर 2024 20:19 IST
ख़ास बातें
  • Realme दिसंबर के अंत तक भारत में Narzo 70 Curve को पेश करेगी
  • नए Narzo सीरीज फोन की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है
  • कथित Realme Narzo 70 Curve के स्पेसिफिकेशन अभी तक लीक नहीं हुए हैं

Realme Narzo 70 Turbo 5G (ऊपर फोटो में) को MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G SoC के साथ पेश किया गया था

Photo Credit: Realme

Realme ने इस साल सितंबर में MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G SoC के साथ Narzo 70 Turbo 5G लॉन्च किया था। अब एक रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी जल्द ही भारत में एक और Narzo 70-ब्रांडेड मॉडल - Realme Narzo 70 Curve लॉन्च करेगी। रिपोर्ट हैंडसेट के प्राइस रेंज के संकेत भी देती है। Realme Narzo 70 Cuve के कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह Realme Narzo 70 सीरीज में पांचवें फोन के रूप में लॉन्च होगा। सभी मौजूदा Narzo 70 सीरीज फोन MediaTek Dimensity चिपसेट पर चलते हैं।

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Realme दिसंबर के अंत तक भारत में Narzo 70 Curve को पेश करेगी। कर्व्ड स्क्रीन वाले नए Narzo सीरीज फोन की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। कथित Realme Narzo 70 Curve के स्पेसिफिकेशन अभी तक लीक नहीं हुए हैं। दिखने में यह फोन लाइनअप के अन्य फोन, Realme Narzo 70,  Narzo 70 Pro, Narzo 70x और Narzo 70 Turbo 5G के समान हो सकता है।

Realme Narzo 70 5G की भारत में कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Realme Narzo 70 Pro 5G और Realme Narzo 70x 5G की शुरुआती कीमत क्रमश: 18,999 रुपये और 10,999 रुपये है। Realme Narzo 70 Turbo 5G को देश में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था।

Realme Narzo 70 MediaTek Dimensity 7050 5G SoC पर चलता है, जबकि Narzo 70x MediaTek Dimensity 6100+ SoC के साथ आता है। Realme Narzo 70 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7050 SoC दिया गया है। वहीं, Narzo 70 Turbo 5G को MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G SoC के साथ पेश किया गया है।
Advertisement

Realme Narzo 70, Narzo 70 Pro, और Narzo 70 Turbo में 6.67-इंच की स्क्रीन और 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है, जबकि Narzo 70x में 6.72-इंच का बड़ा डिस्प्ले और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। सभी चार मॉडलों में 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी से लैस आते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 एनर्जी 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.