50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 50A Prime लॉन्‍च, जानें प्राइस

Realme Narzo 50A Prime में Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 22 मार्च 2022 15:47 IST
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत IDR 1,999,000 (लगभग 10,600 रुपये) से शुरू होती है
  • फोन को फ्लैश ब्लैक और फ्लैश ब्लू कलर ऑप्शन में लाया गया है
  • यह स्‍मार्टफोन Android 11 पर बेस्‍ड Realme UI R एडिशन पर चलता है

फोन में 128GB तक इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 50A Prime स्‍मार्टफोन को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जो 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है। Realme Narzo 50A Prime में Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इस स्मार्टफोन में AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है,‍ जिसे 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर द्वारा हाइलाइट किया गया है। Realme Narzo 50A Prime में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। 5,000mAh बैटरी वाला यह स्‍मार्टफोन 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। 
 

Realme Narzo 50A Prime के प्राइस 

Realme Narzo 50A Prime की कीमत 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए IDR 1,999,000 (लगभग 10,600 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,199,000 (लगभग 11,700 रुपये) है। Realme इस स्मार्टफोन को फ्लैश ब्लैक और फ्लैश ब्लू कलर ऑप्शन में पेश कर रही है।
Advertisement
 

Realme Narzo 50A Prime के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Realme Narzo 50A Prime स्‍मार्टफोन Android 11 पर बेस्‍ड Realme UI R एडिशन पर चलता है। इसमें 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (2,408x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 600 निट्स ब्राइटनेस और 16.7 मिलियन कलर हैं। यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसोक T612 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 4GB RAM के साथ जोड़ा गया है।

Realme Narzo 50A Prime में AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f / 1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f / 2.8 अपर्चर वाला मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और f / 2.4 अपर्चर वाला मैक्रो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Realme Narzo 50A Prime में 128GB तक इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को भी सपोर्ट करता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 18W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कंपनी ने कुछ समय पहले Realme V25 स्‍मार्टफोन को भी चीन में लॉन्‍च किया है। Realme की V-सीरीज का यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है और स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर से लैस है। Realme V25 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले है और यह 33वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी से पैक है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.