Realme Narzo 30 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज की सेल शुरू, जानें कीमत

Realme Narzo 30 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 13,499 रुपये है। इसके अलावा, फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। इस फोन में आपको एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट भी मिलता है, जिसकी कीमत 14,499 रुपये है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 5 अगस्त 2021 18:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30 फोन में पहले मौजूद थे दो कॉन्फिग्रेशन
  • रियलमी नार्ज़ो 30 का नया वेरिएंट आज से खरीद सकेंगे
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन

रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन

Realme Narzo 30 स्मार्टफोन को जून महीने में भारत में Realme Narzo 30 5G के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, उस वक्त यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया था, जिसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी रैम और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल थे। लेकिन अब इस फोन को तीसरे 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी पेश कर दिया गया है, जिसकी सेल आज 5 अगस्त Big Savings Day सेल शुरू हो चुकी है। इसके अलावा, फोन को Realme India वेबसाइट के माध्यम और अन्य रिटेलर्स क जरिए भी खरीद सकते हैं।
 

Realme Narzo 30 6GB + 64GB model price in India, availability

Realme Narzo 30 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 13,499 रुपये है। इसके अलावा, फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। इस फोन में आपको एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट भी मिलता है, जिसकी कीमत 14,499 रुपये है। नए मॉडल की सेल आज 5 अगस्त Big Savings Day सेल से हो चुकी है। इसके अलावा, फोन को Realme India वेबसाइट के माध्यम और अन्य रिटेलर्स क जरिए भी खरीद सकते हैं। फोन दो कलर ऑप्शन में आता है, वो है रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर।
 

Realme Narzo 30 specifications

डुअल-सिम (नैनो) Realme Narzo 30 फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 405ppi पिक्सल डेंसिटी और अधिकतम 580 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा, यह फोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए भी बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी नार्ज़ो 30 में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है, वहीं 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा मिलेगा।
Advertisement

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 30वॉट डार्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5, जीपीए, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर में लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, मैग्नेटिक इंडक्शन सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर और जायरो सेंसर शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 162.3x75.4x9.4mm और भार 192 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good display
  • Attractive design
  • Powerful processor
  • Good battery life and fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • Lacks an ultra-wide-angle camera
  • Average camera performance
  • Lots of preinstalled apps
  • Only passable video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  4. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  5. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  7. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  8. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.