Realme Narzo 30 Pro सबसे सस्ते 5G फोन की पहली सेल आज भारत में 12 बजे Flipkart पर, जानें कीमत

Realme Narzo 30 Pro 5G में ड्यूल-सिम (नैनो) एंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI पर काम करता है।

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 4 मार्च 2021 08:29 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30 Pro 5G में 5000mAh बैटरी है
  • Realme Narzo 30 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • Realme Narzo 30 Pro 5G में 16MP का सेल्फी कैमरा है

Realme Narzo 30 Pro 5G में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है

Realme Narzo 30 Pro 5G स्मार्टफोन आज 4 मार्च 2021 को दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहली बार फ्लैश सेल (Realme Narzo 30 Pro 5G First Flash Sale Today 12PM Flipkart) के लिए आएगा। यह Realme का भारतीय मार्केट में मौजूद सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है।फोन की यूएसपी 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी है। फोन को MediaTek Dimensity 800U Processor के साथ लॉन्च किया गया है। मार्केट में इस फोन की टक्कर Moto G 5G, Xiaomi Mi 10i जैसे स्मार्टफोन से है। हम आपको यहां Realme Narzo 30 Pro 5G के प्राइस, स्पेसिफिकेशं, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।

Realme Narzo 30 Pro 5G Price In India, Sale Offers


Advertisement
Realme Narzo 30 Pro 5G को 2 वेरिेएंट में पेश किया गया है। Realme Narzo 30 Pro 5G के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 16,999 रुपये है। जबकि इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। 6जीबी रैम वेरिएंट को 2,834 रुपये और 8जीबी रैम वेरिएंट को 3,334 रुपये की नो कॉस्ट EMI में खरीदा जा सकता है। Realme Narzo 30 Pro 5G को आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com और अन्य प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है। ICICI Bank के जरिए ट्रांजैक्शन करने पर आपको इस फोन पर 1000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा।

Realme Narzo 30 Pro 5G Specifications


Realme Narzo 30 Pro 5G में ड्यूल-सिम (नैनो) एंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले में आपको होल-पंच डिज़ाइन मिलेगा, जो कि 600 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 8 जीबी तक LPDDR4X रैम मिलेगा।
Advertisement

Realme Narzo 30 Pro 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है, वहीं अल्ट्रा-वाइड-एंगल-लेंस के साथ फोन का सेकंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Advertisement

Realme Narzo 30 Pro 5G फोन में 128जीबी की UFS 2.1 स्टोरेज दी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सीलरोमीटर, एंबिएंट लाइट, गायरो, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। Realme Narzo 30 Pro 5G फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 162.2x75.1x9.1mm और भार 194 ग्राम है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life, quick charging
  • Snappy overall performance
  • 120Hz display
  • Bad
  • Bland design
  • Weak low-light camera performance
  • Bloatware can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.