Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?

Realme ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Realme Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Moto G77 Power और Nothing Phone 3a Lite 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2026 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 100x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर है।
  • Moto G77 Power में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है।
  • Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर है।

Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G

Photo Credit: Realme/Motorola/Nothing

Realme ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Realme Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Moto G77 Power और Nothing Phone 3a Lite 5G से हो रहा है। Realme Narzo 100x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Moto G77 Power में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Realme Narzo 100x 5G, Moto G77 Power और Nothing Phone 3a Lite 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

Realme Narzo 100x 5G vs  Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G

Advertisement

कीमत और स्टोरेज

Realme Narzo 100x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है। जबकि Moto G77 Power के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Realme Narzo 100x 5G में 6.6 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Moto G77 Power में 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Realme Narzo 100x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Moto G77 Power में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Realme Narzo 100x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। वहीं Moto G77 Power एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

Realme Narzo 100x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Moto G77 Power के रियर में क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी वाला f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के  साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

Realme Narzo 100x 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Moto G77 Power में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Realme Narzo 100x 5G में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, ईयरफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। जबकि Moto G77 Power में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एनएफसी मिलता है।

बैटरी बैकअप

Realme Narzo 100x 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Moto G77 Power में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W टर्बोपावर चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में 5000mAh की बैटरी है जो कि 33W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  4. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  5. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  4. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  5. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  6. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  7. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  8. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  9. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  10. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.