50MP कैमरा, 16GB RAM और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme GT6 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme GT6 में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जुलाई 2024 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT6 में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme GT6 में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme GT6 के रियर में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 रियर कैमरा है।

Realme GT6 में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने चीनी बाजार में Realme GT6 स्मार्टफोन पेश किया है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। रियलमी के इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 16GB LPDDR5X RAM दी गई है। GT6 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Realme GT6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme GT6 Price


Realme GT6 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2799 yuan (लगभग 32,130 रुपये), 16GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3099 yuan (लगभग 35,580 रुपये), 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3399 yuan (लगभग 39,025 रुपये) और 16GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3899 yuan (लगभग 44,765 रुपये) है। यह स्मार्टफोन 15 जुलाई से चीनी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


Advertisement
Realme GT6 Specifications


Realme GT6 में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, 6000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गेमट, 3+1 पल्स लो-फ्रीक्वेंसी फ्लिकर डीसी डिमिंग और 2160Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग है। डिस्प्ले में क्रिस्टर आर्मर ग्लास प्रोटेक्शन है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें Adreno 750 GPU के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB / 16GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB / 1TB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड realme UI 5 पर काम करता है। स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटम्स और हाई-रेज ऑडियो दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 रियर कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का IMX355 112° अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.02 मिमी, चौड़ाई 76.07 मिमी, मोटाई 8.43 मिमी और वजन 206.7 ग्राम है। फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G SA/ NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7 802.11 be, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस: L1+L5, GALILEOE1+E5a, Beidou: B1I+B1C+B2a, QZSS:L1+L5, NFCऔर यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable performance for everyday and heavy use
  • Bright curved AMOLED screen
  • Good primary and telephoto cameras
  • Long lasting battery, fast charging
  • Industry-standard software support window
  • Has an IP54 rating
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • Preloaded third-party apps (Can be uninstalled)
  • Rear panel attracts a lot of fingerprints and smudges
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1264x2780 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.