16GB रैम और 5500mAh बैटरी वाले Realme GT Neo5 SE पर इस देश में मिल रही है बंपर छूट

वर्तमान में, Realme ने चीन की वेबसाइट पर GT Neo5 SE के 12GB+256GB और 16GB+1TB वेरिएंट को क्रमशः 1,699 युआन (करीब 19,500 रुपये) और 1,999 युआन (करीब 23,000 रुपये) में लिस्ट किया हुआ है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 नवंबर 2023 22:13 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने इस साल अप्रैल की शुरुआत में चीन में GT Neo5 SE को लॉन्च किया था
  • इस स्मार्टफोन को Snapdragon 7+ Gen 2 के साथ लॉन्च किया गया था
  • कंपनी ने घरेलू मार्केट में इसकी कीमत में बंपर कटौती की घोषणा की है
Realme ने इस साल अप्रैल की शुरुआत में चीन में GT Neo5 SE को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को Snapdragon 7+ Gen 2 के साथ लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 23,000 रुपये) थी। अब, कंपनी ने घरेलू मार्केट में इसकी कीमत में बंपर कटौती की घोषणा की है। GT Neo5 SE फोन 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज और 100W चार्जिंग के साथ 5500mAh बैटरी से लैस है। चलिए इसकी नई कीमत के बारे में जानते हैं।

वर्तमान में, Realme ने चीन की वेबसाइट पर GT Neo5 SE के 12GB+256GB और 16GB+1TB वेरिएंट को क्रमशः 1,699 युआन (करीब 19,500 रुपये) और 1,999 युआन (करीब 23,000 रुपये) में लिस्ट किया हुआ है। वहीं, JD.com पर, 12GB+256GB वेरिएंट को और भी कम कीमत 1,499 युआन (करीब 17,100 रुपये) में लिस्ट किया गया है।

Realme GT Neo5 SE के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को 2,099 युआन, 12GB रैम और 256GB वेरिएंट को 2,299 युआन, 12GB रैम और 512GB वेरिएंट को 2,399 युआन और 16GB रैम और 1TB वेरिएंट को 2,599 युआन में लॉन्च किया गया था।

Realme GT Neo5 SE के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.74 इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 4nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है। डिवाइस में 16GB तक LPDDR5X RAM दी गई है और 1TB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 13 आधारित Realme UI 4.0. पर रन करता है। 

कैमरा स्पेक्स देखें तो इसमें 64MP का मेन सेंसर देखने को मिलता है जिसके साथ में OIS का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर भी है। तीसरे सेंसर के तौर पर 2 मेगापिक्सल का माइक्रोस्कोपिक कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP कैमरा दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11, Bluetooth 5.3, GPS, NFC, और USB Type-C का सपोर्ट है। फोन में 5500mAh बैटरी है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके डाइमेंशन 163.9×75.8×8.95mm और वजन 193.1 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Freedom Day Sale: ₹22,350 सस्ता मिल रहा सबसे स्लिम iPhone
  2. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  3. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  7. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  8. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  9. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  10. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.