64MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग से लैस Realme GT Neo 3T लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Realme GT Neo 3T के  8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 469.99 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 36,500 रुपये है।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 7 जून 2022 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 3T में 6.62 इंच की E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme GT Neo 3T में Qualcomm Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme GT Neo 3T में 5,000mAh बैटरी दी गई है।

Realme GT Neo 3T में 6.62 इंच की E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Realme

Realme के GT Neo 3 सीरीज के लॉन्च इवेंट में Realme GT Neo 3T ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन में Snapdragon 870 SoC और Adreno 650 GPU के साथ आता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.62 इंच की E4 AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इस स्मार्टफोन में 3 कलर ऑप्शन के साथ दो स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन न में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में एक सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.2, ड्यूल-बैंड वाईफाई और काफी कुछ दिया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Realme GT Neo 3T की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Realme GT Neo 3T के  8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 469.99 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 36,500 रुपये है। वहीं इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 509.99 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 39,600 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह GT Neo 3T मार्केट में Dash Yellow, Drifting White और Shade Black जैसे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Realme GT Neo 3T के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme GT Neo 3T में 6.62 इंच की E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले 1,300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस डिलीवर करने का दावा करती है और HDR10+ सपोर्ट से लैस है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर के साथ Adreno 650 GPU से लैस है।
Advertisement

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं Realme GT Neo 3T में 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.2, ड्यूल बैंड वाई-फाई, वीसी कूलिंग और 5GB वर्चुअल RAM दी गई है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.