13 फरवरी को लॉन्च हो रहा है फ्लैगशिप प्रोसेसर वाला Realme GT 7 Pro Racing Edition!

Realme GT 7 Pro Racing Edition फोन के बैक पैनल पर बादलों के जत्थे के समान टेक्सचर दिखाई देता है। ऐसा कहा गया है कि इसे Realme की मालिकाना प्रोसेस “Zero-degree Storm AG” के जरिए तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 फरवरी 2025 18:39 IST
ख़ास बातें
  • ब्रांड ने एक पोस्टर रिलीज किया है, जो बताता है कि इसे 13 फरवरी को चीन में
  • डिवाइस के मौजूदा GT 7 Pro के टोन्ड-डाउन ट्रिम के रूप में आने की उम्मीद है
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है
Realme GT 7 Pro Racing Edition के लॉन्च डेट की पुष्टि हो चुकी है। कंपनी ने हाल ही में बताया था कि वे एक परफॉर्मेंस-सेंट्रिक स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो किफायती भी होगा। अभी तक इसके जल्द लॉन्च होने की बात कही गई थी, लेकिन अब इसके मार्केट में आने की सटीक तारीख को शेयर कर दिया गया है। इसके अलावा, यह अटकले लगाई जा रही है कि GT 7 Pro Racing Edition Qualcomm फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने वाला अभी तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा। GT 7 Pro Racing Edition के LTPO OLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और 50MP डुअल रियर कैमरा यूनिट से लैस होने की उम्मीद है। हाल ही में इसके स्पेसिफिकेशन्स को ऑनलाइन लीक किया गया था।

Realme ने आधिकारिक तौर पर अपकमिंग GT 7 Pro Racing Edition के लॉन्च की पुष्टि की है। ब्रांड ने एक पोस्टर रिलीज किया है, जो बताता है कि इसे 13 फरवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस के मौजूदा Realme GT 7 Pro के टोन्ड-डाउन ट्रिम के रूप में आने की उम्मीद है। इसके अलावा, पोस्टर इसे “Neptune Exploration” कलर में दिखाता है। कंपनी फोन को 'Star Trail Titanium' कलर ऑप्शन में भी लॉन्च करने वाली है, जो डार्क ग्रे शेड में आएगा।

फोन के बैक पैनल पर बादलों के जत्थे के समान टेक्सचर दिखाई देता है। ऐसा कहा गया है कि इसे Realme की मालिकाना प्रोसेस “Zero-degree Storm AG” के जरिए तैयार किया गया है। मूल Realme GT 7 Pro की तुलना में कैमरा सेटअप में अंतर साफ दिखाई देता है, क्योंकि इसमें ट्रिपल कैमरा के बजाय डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। हालांकि, कैमरा आइलैंड GT 7 Pro के समान ही रखा गया है।

हाल ही में एक भारतीय टिप्सटर ने Realme GT 7 Pro Racing Edition के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया था। दावा किया गया था कि स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच 1.5K OLED 8T LTPO माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC से लैस हो सकता है, जिसे LPDDR5x रैम और UFS 4.1 स्टोरेज टाइप के साथ जोड़ा जाएगा।
Advertisement

आगे बताया था कि GT 7 Pro Racing Edition Android 15 के साथ शिप होगा। इसमें 50MP+8MP रियर कैमरा सेटअप के साथ 16MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh बैटरी से लैस हो सकता है। यह भी दावा किया गया था कि अपकमिंग GT-सीरीज फोन की मोटाई 8.55mm और वजन 210 ग्राम होगा और इसमें छोटे साइज का अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मेटल फ्रेम वाला डिजाइन मिलेगा।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • Bad
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.